HomeUTTAR PRADESHकार सवार की पिटाई से युवक घायल, तीन पर केस

कार सवार की पिटाई से युवक घायल, तीन पर केस

अंबेडकरनगर। कार सवार की पिटाई से घायल युवक की तहरीर पर तीन लोगो के विरुद्ध मारपीट आदि की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया। घटना मालीपुर थाना के खजुरी रेलवे क्रासिंग पर घटित हुई थी। थाना क्षेत्र के सुरहुरपुर गांव निवासी आदित्य मिश्र ने पुलिस को दी गई तहरीर में लिखा है कि वह बीते 6 अक्तूबर को वापस घर लौट रहा था। जब वह खजुरी रेलवे क्रासिंग पर पहुंचा तो पिछे से एक कार से चालक समेत पांच लोग आए और गाली गलौज देकर अपमानित करने लगे। कार से उतरे जेपी फीलिंग स्टेशन सैदपुर भीतरी के शीतला और शशांक ने मारपीट की। कार से चाकू लेकर निकले सुनील कुमार सिंह ने जान से मारने की नियत से चाकू से बार किया किंतु दैवीय संयोग से वह नही लगा। पुलिस ने तहरीर के आधार पर उक्त तीन के विरुद्ध मारपीट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। थानाध्यक्ष प्रभाकांत तिवारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

पूरी खबर देखें
Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in
Santosh Singh is an author and news content contributor at Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact Samachar Live team at samacharlive.in@gmail.com
- Advertisment -spot_img

Must Read