HomeUTTAR PRADESH'कांग्रेस की कनपटी पर कट्टा रख RJD ने हथिया लिया CM पद',...

‘कांग्रेस की कनपटी पर कट्टा रख RJD ने हथिया लिया CM पद’, महागठबंधन पर PM मोदी का बड़ा हमला


PM Modi Bihar Rally: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान में सिर्फ चार दिन बचे हैं। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आरा की जनसभा में महागठबंधन पर ऐसा हमला बोला,जिससे सियासी हलचल मच गई। PM मोदी ने आरजेडी पर कांग्रेस की ‘कनपट्टी पर कट्टा रखकर’ मुख्यमंत्री पद चुराने का आरोप लगाते हुए गठबंधन के बीच हुई अंदरूनी कलह पर हमला बोला है। उन्होंने तेजस्वी यादव को सीएम फेस घोषित करने को ‘गुंडागर्दी’ करार दिया।


PM मोदी की आरा में रैली


बता दें, रविवार दोपहर आरा के सरस्वती रंगशाला मैदान पर एनडीए की ओर से आयोजित विशाल रैली में पीएम मोदी ने हजारों समर्थकों को संबोधित किया। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख से ठीक एक दिन पहले तेजस्वी को सीएम उम्मीदवार घोषित करने पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा ‘कांग्रेस कभी नहीं चाहती थी कि आरजेडी का कोई नेता मुख्यमंत्री बने। लेकिन आरजेडी ने मौका नहीं छोड़ा। उन्होंने कांग्रेस की कनपट्टी पर कट्टा रखकर मुख्यमंत्री पद चोरी कर लिया। पीछे से गुंडागर्दी हो रही थी, और मजबूरन घोषणा कर दी गई।’


पीएम ने महागठबंधन को ‘थगबंधन’ बताते हुए चेतावनी दी कि चुनाव के बाद ये ‘एक-दूसरे के सिर फोड़ेंगे’। उन्होंने कहा, “एक तरफ विकसित बिहार के लिए पूरा एनडीए एकजुट होकर आगे बढ़ रहा है, दूसरी तरफ कांग्रेस और आरजेडी आपस में लड़ रहे हैं। ये लोग बिहार का भला कभी नहीं कर सकते।’ रैली में एनडीए संकल्प पत्र को बिहार के चहुंमुखी विकास और रोजगार का ‘सच्चा रोडमैप’ बताते हुए पीएम ने आरजेडी राज के ‘जंगलराज’ को याद दिलाया—कट्टा, गैरत, कटुता, कुसंस्कार, कुषासन और भ्रष्टाचार। उन्होंने कहा ‘एनडीए का शासन बनाम जंगलराज का कुप्रशासन चुनाव इसी का फैसला करेगा।’

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read