spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESH‘कांग्रेस और RJD के लोग छठी मईया का अपमान कर रहे हैं’...

‘कांग्रेस और RJD के लोग छठी मईया का अपमान कर रहे हैं’ कांग्रेस और आरजेडी पर पीएम मोदी ने जमकर साधा निशाना

fok-media-samman-samaroh


PM Modi in Chapra: बिहार के छपरा में पीएम मोदी ने एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और आरजेडी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इस चुनाव की असली खबर मुझे दी गई गालियां नहीं है, बल्कि RJD और कांग्रेस में हो रहा झगड़ा है। RJD और कांग्रेस का रिश्ता तेल और पानी की तरह दिख रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि बिहार में हर तरफ से खबरें आ रही हैं कि कैसे RJD कार्यकर्ता कांग्रेस के लोगों को नीचे घसीट रहे हैं, वहीं कांग्रेस के कार्यकर्ता भी RJD से पूरी दुश्मनी निकाल रहे हैं। इन्हें बस सत्ता का लालच एक साथ लेकर आया है।


पीएम मोदी ने कहा कि छठ महापर्व बिहार और देश का गौरव है। देश और दुनिया में छठ महापर्व मनाया जाता है। छठी मईया की पूजा में मां की भक्ति है, समता, ममता और सामाजिक समरसता है। छठी मईया की पूजा हमारी साझी विरासत का उत्सव भी है। इसलिए हमारी सरकार का प्रयास है कि दुनिया भी इन मूल्यों से सीखे। उन्होंने कहा कि हम छठ महापर्व को मानवता के महापर्व के रूप में UNESCO की विश्व विरासत की सूची में शामिल कराने के लिए लगातार कोशिश कर रहे हैं।


‘कांग्रेस और RJD के लोग छठी मईया का अपमान कर रहे हैं’


अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस और RJD के लोग छठी मईया का अपमान कर रहे हैं। उनके लिए छठी मईया की पूजा नौटंकी है, ड्रामा है। जो महिलाएं निर्जला इतना लंबा व्रत रखती हैं। जो गंगा जी में खड़ी होकर सूर्यदेव को अर्घ्य देती हैं, वो RJD-कांग्रेस की नजर में ड्रामा करती हैं। क्या बिहार की माताएं-बहनें, छठी मईया का ये अपमान बर्दाश्त करेंगी?मैं जानता हूं, छठी मईया के इस अपमान को बिहार का कोई भी व्यक्ति भूल नहीं सकता।


RJD और कांग्रेस कभी भी बिहार को विकसित नहीं बना सकतें- पीएम मोदी


पीएम मोदी ने कहा कि RJD और कांग्रेस कभी भी बिहार को विकसित नहीं बना सकतें। इन पार्टियों ने बरसों तक बिहार पर एकछत्र राज किया, पर आपके साथ विश्वासघात किया है। प्रधानमंत्री मोदी से सुनिए, वो पांच शब्द, जो RJD और कांग्रेस के कारनामों को बयां करते हैं।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular