HomeUTTAR PRADESHकस्दहा मोहल्ले में जल निकासी की व्यवस्था ध्वस्त, बीमारियों की आशंका

कस्दहा मोहल्ले में जल निकासी की व्यवस्था ध्वस्त, बीमारियों की आशंका

जलालपुर,अंबेडकरनगर। रास्ता व जलनिकासी की उचित व्यवस्था न होने से कस्दहा मोहल्ले के मुख्य मार्ग पर जलभराव की समस्या बनी हुई है। मुख्य मार्ग पर गंदा पानी भरा होने से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। रास्ते पर जलभराव से सड़क पर गड्ढे बन गए हैं। इसमें गिरकर आए दिन लोग चोटहिल हो रहे। रास्ते पर गंदा पानी भरा होने से गांव में बीमारी फैलने की आशंका भी बनी हुई है। स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद ग्राम प्रधान द्वारा आधा अधूरा इंटरलॉकिंग मार्ग तो बना दिया गया लेकिन जलनिकासी की कोई व्यवस्था नहीं हो पा रही है। रामनगर ब्लाक क्षेत्र की ग्राम पंचायत कस्दहा में घरों से निकलने वाला गंदा पानी रास्ते पर ही जमा रहता है। यहां जलनिकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। जबकि ग्रामीणों द्वारा बताया गया की सड़क व नाली की जगह छोड़कर मकान बना गया है। ऐसे में अबतक सड़क और नाली बनाना मुश्किल भरा काम है। सामान्य दिनों में भी दर्जनों मकानों व आसपास खाली पड़े खेतों व बाग में जलभराव रहता है। वीडियो हौसला प्रसाद ने बताया कि जल्द ही मौके का निरीक्षण करके जलनिकासी की उचित व्यवस्था कराकर रास्ते का निर्माण कराया जाएगा।

पूरी खबर देखें
Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in
Santosh Singh is an author and news content contributor at Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact Samachar Live team at samacharlive.in@gmail.com
- Advertisment -spot_img

Must Read