Sunday, May 3, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHकर्नाटक के पूर्व DGP हत्या मामले में हुआ चौंकाने वाले खुलासा, पत्नी...

कर्नाटक के पूर्व DGP हत्या मामले में हुआ चौंकाने वाले खुलासा, पत्नी बोली

fok-media-samman-samaroh


DGP Om Prakash Murder Case: कर्नाटक के पूर्व DGP ओम प्रकाश के हत्या मामले में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। ओम प्रकाश की हत्या में उनकी पत्नी पल्लवी आरोपी पाई गई है। इस मामले में पूर्व DGP के बेटे कार्तिकेश ने अपनी मां और बहन पर हत्या करने के आरोप में FIR दर्ज कराई थी। जिसके चलते पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 103, 103(1)(3)(5) के तहत केस दर्ज किया है। इसके बाद पुलिस ने मां-बेटी को हिरासत में ले लिया और उनसे लगातार पूछताछ कर रही है। इस पूछताछ को दौरान पल्लवी का एक व्हाट्सएप मैसेज सामने आया है। जिसने पूरे केस को ही पलट दिया है।


पल्लवी का व्हाट्सएप मैसेज


कर्नाटक के पूर्व DGP ओम प्रकाश के हत्या मामले में पुलिस लगातार ओम प्रकाश की पत्नी पल्लवी और बेटी से पूछताछ कर रही है। इस दौरान एक नया खुलासा हुआ है। कर्नाटक के पुलिस अफसरों के ग्रुप में पल्लवी का एक व्हाट्सएप मैसेज भेजा गया है। उस मैसेज में पल्लवी ने अपने पति ओम प्रकाश पर कई आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।


दरअसल, पल्लवी ने  पुलिस पूछताछ में पहले ही इस बात का खुलासा किया था कि ओम प्रकाश अक्सर उसे और उसकी बेटी को डराता-धमकाता रहता था। लेकिन अब व्हाट्सएप मैसेज में बताया गया है कि ओम प्रकाश के पास एक रिवॉल्वर थी। जिसके जरिए वह उसे जान से मारने की धमकी देता था। पल्लवी ने अपने पति पर कई और संगीन आरोप लगाए हैं। पल्लवी ने दावा किया है कि ओम प्रकाश पर पीएफआई (पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया) का सदस्य था।


जिम्मेदार सिर्फ ओम प्रकाश ही होंगे


पल्लवी द्वारा भेजे गए व्हाट्सएप मैसेज की मानें तो उनका कहना है कि वह और उनकी बेटी बहुत जरी हुई थी। पल्लवी ने व्हाट्सएप मैसेज में कहा कि अगर उन्हें या उनकी बेटी को कुछ हो जाता है, तो इसके जिम्मेदार उनके पति ओम प्रकाश ही होंगे। पल्लवी की मानें तो उसके और ओम प्रकाश के बीच कुछ भी ठीक नहीं था।


खाना खाते समय हुआ हादसा


पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि जब ये घटना घटी, जब ओम प्रकाश डाइनिंग टेबल पर बैठकर खाना खा रहे थे। तभी उन पर हमला किया गया था। पुलिस सूत्रों की मानें तो डाइनिंग टेबल के पास टूटी हुई प्लेट मिली है। पुलिस ने बताया कि डाइनिंग हॉल में ही ओम प्रकाश खून से लथपथ हालत में मिले थे।


पुलिस ने बताया कि पूर्व DGP की हत्या के पहले उन्हें बहुत टॉर्चर किया गया था। पहले उनके चेहरे पर मिर्च पाउडर डाला गया और उनके हाथ-पैर बांध दिए गए। इसके बाद पूर्व DGP की पत्नी पल्लवी ने उन्हें चाकू से मार डाला। इसके बाद पल्लवी ने खुद एक अन्य पुलिसकर्मी की पत्नी को फोन कर हत्या करने की बात बताई।


पूर्व DGP की पत्नी का कबूलनामा


पुलिस हिरासत के दौरान पूर्व DGP की पत्नी पल्लवी और उनकी बेटी कृति से पूछताछ की जा रही है। इस दौरान पल्लवी ने खुद अपना गुनाह कबूल कर लिया है। पुलिस पूछताछ के दौरान पल्लवी ने बताया कि उनके और उनके पति के बीच कुछ समय से झगड़े हो रहे थे। पल्लवी का कहना है कि ओम प्रकाश अक्सर उसे और उसकी बेटी को डराता-धमकाता रहता था। ऐसा ही कुछ हत्या वाले दिन भी हुआ। पल्लवी ने आगे बताया कि हत्या वाले दिन भी उन दोनों का झगड़ा हुआ था। ये झगड़ा इतना बढ़ गया था कि उन्होंने हम दोनों (पल्लवी और उसकी बेटी) को मारने की कोशिश की। उसी दौरान अपनी जान बचाने की कोशिशों में ये हादसा हुआ।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular