HomeUTTAR PRADESH‘करोड़ों के घोटाले में शामिल व्यक्ति यदि...’ कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष की दौड़ में...

‘करोड़ों के घोटाले में शामिल व्यक्ति यदि…’ कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष की दौड़ में राव दान सिंह के नाम की चर्चाओं पर बोलीं किरण चौधरी


HARYANA NEWS: देश के एक कोने को दूसरे कोने से जोडऩे तथा रेल यात्रियों को बेहतर व आधुनिक सुविधाएं देने के उद्देश्य से वर्ष 2022 में शुरू की गई अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 1275 से अधिक रेलवे स्टेशनों का जीर्णोद्धार व आधुनिकीकरण भारत सरकार द्वारा किया जा चुका है। इन रेलवे स्टेशनों को आधुनकीकरण के साथ ही इन्हे भारतीय संस्कृति से जोड़ते हुए इनका विकास हैरीटेज के रूप में अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत किया जा रहा है। इसके तहत भिवानी रेलवे स्टेशन के जीणोद्धार पर 16 करोड़ रूपये का खर्च किया जा रहा है। यह बात राज्यसभा सांसद किरण चौधरी ने भिवानी के अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत जीणोद्धार हुए रेलवे स्टेशन के विकास कार्यो व सुविधाओं का निरीक्षण करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही।


किरण चौधरी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री चौ. बंसीलाल ने रेलवे मंत्री रहते हुए भिवानी के इस रेलवे स्टेशन को उस समय का एक मॉडल रेलवे स्टेशन बनाया था, जिसका जीर्णोद्धार अब 16 करोड़ रूपये की लागत से किया गया है। आधुनिकीकरण के तहत रेलवे स्टेशन पर सांस्कृतिक झलक के साथ डिजाईन, दिव्यांगों के लिए रैंप, आधुनिक प्रतीक्षालय व शौचालय, टिकट काऊंटर व आकर्षित प्रवेश द्वार इस योजना के तहत बनाए गए है। ताकि भारतीय रेलवे और भी सुढृढ़ तरीके से लोगों की यात्राएं सुगम बढ़ाने की तरफ आगे बढ़ सकें।


ट्रेनों के ठहराव को लेकर भी राज्यसभा में मुद्दा उठाएंगी- किरण चौधरी


इस मौके पर राज्यसभा सांसद किरण चौधरी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि भारत एक विशाल देश है। इसे सांस्कृतिक रूप से जोड़े रखने में रेलवे की अहम भूमिका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत इस वीजन को आगे बढ़ाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि भिवानी सिटी स्टेशन पर दिल्ली जाने वाली ट्रेनों के ठहराव को लेकर भी राज्यसभा में मुद्दा उठाएंगी।


दावसिंह पर बोले किरण चौधरी


कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रदेश कार्यकारिणी की 30 जून तक गठन किए जाने के बाद भी अभी तक नहीं बनने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस की डेटलाईन आती-जाती रहती है। यह पार्टी शून्य पर थी तथा शून्य पर ही बनी रहेगी। जनता को इस पार्टी से अधिक अपेक्षा नहीं रखना चाहिए। हरियाणा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव दान सिंह को बनाए जाने की चर्चाओं पर किरण चौधरी ने कहा कि उनके नाम तो पहले ही 16 हजार करोड़ रूपये का घोटाला है। यदि ऐसा प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस का बनेगा तो रही-कसी कसर भी पूरी हो जाएगी। अभय सिंह चौटाला को अपराधिक तत्वों द्वारा धमकी दिए जाने को किरण चौधरी ने गंभीर मुद्दा बताते हुए कहा कि पुलिस इस दिशा में कार्य कर रही है और मुख्यमंत्री भी कह चुके है कि प्रदेश में गुंड़ों को नहीं रहने दिया जाएगा। राव इंद्रजीत सिंह व किरण चौधरी को दिग्विजय चौटाला द्वारा टिप्पणी किए जाने के सवाल पर राज्यसभा सांसद ने कहा कि दिग्विजय चौटाला के पास कोई पद नहीं है। वे जिम्मेदारी वाली बात नहीं करते। उनके लिए अंगूर अभी खट्टे है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read