spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHकभी कसाब और इस्माइल का संभाला था केस, अब ये IPS अधिकारी...

कभी कसाब और इस्माइल का संभाला था केस, अब ये IPS अधिकारी तहव्वुर राणा से उगलवाएगा 26/11 के सारे राज

fok-media-samman-samaroh


Tahawwur Rana Case: पटियाला हाउस कोर्ट ने 26/11 मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर हुसैन राणा को 18 दिनों की NIA कस्टडी में भेज दिया गया है। इस दौरान जांच एजेंसी तहव्वुर राणा से सारे राज उगलवाने की पूरी कोशिश करेगी। लेकिन इस दौरान तहव्वुर राणा का सामने एक ऐसे शख्स से होगा। जो कभी 26/11 मुंबई हमले का गवाह था। बता दें, जांच एजेंसी में महाराष्ट्र कैडर के आईपीएस सदानंत दाते शामिल हैं। ये वहीं है, जो खुद 26/11 हमले की रात मुंबई के कामा अस्पताल में आतंकवादियों को पकड़ने गए थे।


सदानंत दाते वहीं अफसर है जिन्होंने हमले की रात आतंकवादियों की गोलियों और ग्रेनेड अटैक का सामना किया था। उन्होंने आतंकी कसाब से भी राज उगलवाया था। जो अब NIA के स्पेशल डायरेक्टर जनरल (DG) हैं। अब सदानंत दाते ही तहव्वुर राणा से सारे राज उगलवाएंगे।


मुंबई हमले के गवाह बने थे दाते


बता दें, 26 नवंबर 2008 की रात मुंबई पुलिस को वायरलेस पर आए मैसेज से पता चला कि कुछ आतंकवादियों ने दक्षिणी क्षेत्र में एक बड़ा हमला किया हैं। इस मैसेज के बाद मुंबई पुलिस में अतिरिक्त आयुक्त सदानंद दाते को पता चला तो वो एक्टिव हो गए। इसके तुरंत बाद दाते ने अपनी टीम के साथ कामा अस्पताल के पास पहुंचे।


लेकिन अस्पताल में आतंकियों ने पुलिस टीम पर हैंड ग्रेनेड से हमले किए। ये हमला इतना भयानक था कि ग्रेनेड के टुकड़े सदानंद दाते के हाथ और पैर भी लगे, जिस वजह से वह बुरी तरह घायल हो गए। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और आतंकवादियों से लड़ते रहे। इस दौरान दाते का आतंकवादी अजमल कसाब और अबू इस्माइल से भी सामना हुआ। 


दाते ने आतंकवादी अजमल कसाब से भी पूछताछ की थी। ऐसे में मुंबई की विशेष अदालत में पकड़े गए आतंकवादी कसाब के खिलाफ चली सुनवाई में सदानंद दाते की गवाही को काफी अहम माना जा रहा था। लेकिन अब देखना ये होगा कि दाते राणा से कैसे राज उगलवाते हैं।  

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -spot_img

Latest Post

Most Popular