HomeUTTAR PRADESHकड़ी सुरक्षा व्यवस्था में टांडा की दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन काली घाट...

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में टांडा की दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन काली घाट पर शुरू

टांडा,अम्बेडकरनगर। मुबारकपुर कस्बे के काली चौरा घाट पर मां दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गया है, महासमिति द्वारा प्रथम दुर्गा माता प्रतिमा की महा आरती के बाद मां दुर्गा के प्रतिमाओं का विसर्जन शुरू हुआ। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन सकुशल संपन्न करने के लिए श्री केंद्रीय दुर्गा पूजा महासमिति मुबारकपुर पूरे तन मन के साथ अपनी परंपरागत तरीके से दुर्गा माता का विसर्जन संपन्न कराने में लगे रहे ,श्राद्धलुओं मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान डीजे पर थिरकते दिखे वह जयकारों का नारा लगाते हुए उन्हें नाम आंखों से विदाई से दी, विसर्जन के दौरान केंद्रीय दुर्गा पूजा महासमिति अध्यक्ष पिंटू जायसवाल, महामंत्री संदीप मांझी, संरक्षक गौतम उपाध्याय, मंच संचालक,अजय सोनी पिन्टू गुप्ता सहित कार्यकर्ता मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को संपन्न कराने में लग रहे,सुरक्षा व्यवस्था में सीओ सर्किल टांडा शुभम कुमार, कोतवाली प्रभारी दीपक सिंह रघुवंशी वउपस्थित रहे।

पूरी खबर देखें
Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in
Santosh Singh is an author and news content contributor at Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact Samachar Live team at samacharlive.in@gmail.com
- Advertisment -spot_img

Must Read