spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान ने LoC पर हुई गोलीबारी में 10...

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान ने LoC पर हुई गोलीबारी में 10 लोगों की मौत, जवानों ने दिया करारा जवाब

fok-media-samman-samaroh


India-Pakistan Army: 07मई जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा (LoC) और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अंधाधुंध गोलीबारी की। इस हमले में 10भारतीय नागरिकों की मौत हो गई और 50से अधिक लोग घायल हुए। मरने वालों में एक महिला और दो बच्चों शामिल है। पाकिस्तानी सेना की तरफ से की गई गोलीबारी में जम्मू-कश्मीर का पुंछ इलाका सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। इसके अलावा राजौरी और उरी में भी गोलीबारी की है।


सूत्रों की मानें तो पाकिस्तानी सेना ने उत्तरी कश्मीर के तंगधार में नियंत्रण रेखा के पास आम कश्मीरी नागरिकों को निशाना बनाया है। इस गोलीबारी में कई घरों को भी नुकसान पहुंचा है।


पाकिस्तानी सेना ने LoC पर की गोलीबारी


आज का दिन पाकिस्तान के लिए बरबादी लेकर आया है। भारत ने आज 07मई को  ‘ऑपरेशन सिंदूर’ लॉन्च कर पाकिस्तान में एयरस्ट्राइक की और जैश-ए-मोहम्मद (JeM) और लश्कर-ए-तैयबा जैसे कई आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर तबाह कर दिया है। भारत ने पाकिस्तान में एयरस्ट्राइक कर 90आतंकियों को मौत के घाट उतारा। बावजूद इसके पाकिस्तानी सेना ने पुंछ जिले के कृष्णा घाटी और अन्य सीमावर्ती क्षेत्रों में भारी गोलीबारी शुरू की। भारतीय सेना ने पाकिस्तान की इस कायराना हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया, जिससे पाकिस्तानी सेना को भारी नुकसान होने की खबर है। 


पाकिस्तानी सेना ने तोपखाने, मोर्टार और छोटे हथियारों के इस्तेमाल से भारतीय सैन्य चौकियों को तबाह करना चाहा। साथ ही, नागरिक क्षेत्रों को भी निशाना बनाया। हमले में 10नागरिकों की मौत हो गई, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। जबकि, 30से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए, जिन्हें इलाज के लिए पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया।


भारतीय सेना का करारा जवाब


 पाकिस्तानी सेना की इस हरतक के बाद भारतीय सेना ने तत्काल और प्रभावी जवाब दिया। रक्षा सूत्रों की मानें तो भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी सेना को भारी नुकसान हुआ। वहीं, भारतीय सेना ने अपनी जवाबी कार्रवाई में सटीकता और संयम बरता। ताकि सीमा पार नागरिकों को नुकसान न पहुंचे।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular