HomeUTTAR PRADESHऐतिहासिक दिन का साक्षी बना कर्तव्य पथ, प्रधानमंत्री ने ‘विकसित दिल्ली’ बनाने...

ऐतिहासिक दिन का साक्षी बना कर्तव्य पथ, प्रधानमंत्री ने ‘विकसित दिल्ली’ बनाने के लिए अपनापन दिखाया: सीएम रेखा गुप्ता


नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली का ऐतिहासिक कर्तव्य पथ आज और विशेष बन गया। मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली सरकार ने दिल्लीवासियों के साथ कर्तव्य पथ पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 75वें जन्मदिन को भव्य उत्सव में परिवर्तित कर दिया। इस विशेष अवसर पर पथ पर ‘सेवा संकल्प यात्रा’ निकाली गई, मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया और सांस्कृतिक आयोजन की छटा भी बिखरी। विशेष बात यह रही कि दिल्ली वालों विशेषकर युवाओं ने इस उत्सव में जमकर भागीदारी की। ऐसे ही रंगमय वातावरण को देखकर मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘दिल्ली जीतती है और दिल भी जीतती है।’ इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रधानमंश्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा दी गई उन योजनाओं की भी जानकारी दी, जो देश की राजधानी को विकसित दिल्ली बनाने में प्रभावी भूमिका निभा रही है।


इस विशेष आयोजन में दिल्ली के सांसद, दिल्ली सरकार की कैबिनेट के मंत्री, विधायक, पार्षदों के अलावा भाजपा के गणमान्य नेता व कार्यकर्ता भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री जी ने देश की राजधानी का विशेष ध्यान रखा है। वह देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित तो कर ही रहे हैं, साथ ही दिल्ली को भी अंतरराष्ट्रीय राजधानी बनाने के लिए पूरा योगदान दे रहें हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि बीते 11वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी जी ने दिल्ली को केवल दिया ही है, क्योंकि उनके मन में दिल्ली विशेष बनाने की चाह और प्रतिबद्धता है। मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि राजधानी दिल्ली के लिए 1.25लाख करोड़ रुपये की लागत से बने हाईवे और एक्सप्रेसवे दिए, साथ ही यूईआर-1और यूईआर-2जैसी परियोजनाओं को भी शुरू किया, जो दिल्ली के प्रदूषण को कम करने के लिए प्रभावी भूमिका अदा करेंगी। मुख्यमंत्री के अनुसार प्रधानमंत्री श्री मोदी व उनकी सरकार ने 400किलोमीटर लंबे मेट्रो नेटवर्क का विस्तार किया। इस विस्तार को अगर तेजी से नहीं किया जाता तो दिल्ली आज यातायात जाम की गंभीर समस्या में पूरी तरह फंस चुकी होती।


 


मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने यह भी जानकारी दी कि माननीय प्रधानमंत्री जी ने दिल्ली को 68लाख जनधन खाते, समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत 2500करोड़ रुपये, लाखों घरों को नल से जल की सुविधा, 1731अनधिकृत कॉलोनियों को मालिकाना हक, 1100आयुष्मान मंदिर, प्राथमिक स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए 2700करोड़ रुपये और 30,000करोड़ रुपये की लागत से आरआरटीएस जैसी विशेष रेल योजनाओं का उपहार दिया है। मुख्यमंत्री ने कोविड महामारी का उल्लेख करते हुए कहा कि उस कठिन समय में भी प्रधानमंत्री जी ने दिल्ली को हर सुविधा उपलब्ध कराई। यमुना की सफाई के लिए करोड़ों रुपये का अनुदान, स्वच्छता अभियान में सहयोग, कूड़े के पहाड़ हटाने की योजना और जीएसटी व इनकम टैक्स छूट जैसी सुविधाएं प्रधानमंत्री की दूरदर्शिता का परिणाम हैं। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि केंद्र सरकार ने दिल्ली को यशोभूमि और भारत मंडपम जैसे वैश्विक स्तर के ऑडिटोरियम दिए, बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की परिनिर्वाण स्थली को स्मारक में परिवर्तित किया और पंचतीर्थ के एक महत्वपूर्ण स्थल का निर्माण कराया। उन्होंने गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि दिल्ली सौभाग्यशाली है, जिसे ऐसे प्रधानमंत्री मिले जिन्होंने हमेशा दिल्ली का साथ निभाया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने हजारों युवाओं की उपस्थिति में ‘थैंक यू मोदी जी’ का नारा दिया और कहा कि पहले जो राजपथ सत्ता का मार्ग कहलाता था, वह अब माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी के विज़न से कर्तव्य पथ बन गया है।


सीएम रेखा गुप्ता ने किया रक्तदान, बना रिकॉर्ड


कर्तव्य पथ पर आज मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, उनके मंत्रिमंडल के सहयोगियों, जनप्रतिनिधि, युवाओं आदि ने रक्तदान किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 75वें जन्मदिन पर आयोजित इस रक्तदान शिविर में 1157यूनिट रक्त एकत्र हुआ, जिसने एक रिकॉर्ड बना दिया। ऐसे पिछले कार्यक्रमों की बात करें तो पूरी दिल्ली में आयोजित रक्तदान शिविर में 2000यूनिट रक्त एकत्र हुआ है और एक ही स्थल पर आयोजित रक्तदान में अधिकतम 350यूनिट रक्तदान हुआ है।


रक्तदान करने के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि मेरे रक्त की हर बूंद देश के नाम है। उन्होंने बताया कि शिविर में शुरू में केवल दो घंटे में ही 800यूनिट रक्त का संग्रह हुआ, जो सेवा और समर्पण की अद्भुत मिसाल है। मुख्यमंत्री ने शिविर में आए रक्तदाताओं से आत्मीय संवाद भी किया। उन्होंने युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों से मुलाकात कर उनके उत्साह की सराहना की और कहा कि यह भावना दिखाती है कि दिल्लीवासी सच्चे अर्थों में प्रधानमंत्री जी के विजन को साकार करने के लिए संकल्पबद्ध हैं। मुख्यमंत्री ने रक्तदाताओं से कहा कि  आपका यह योगदान केवल एक रक्तदान नहीं है, बल्कि जीवन बचाने का संकल्प है, जो प्रधानमंत्री मोदी जी की सेवा और समर्पण की भावना को आगे बढ़ाता है।


मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ‘सेवा संकल्प वॉक’


कर्तव्य पथ पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में ‘सेवा संकल्प वॉक’ भी आयोजित की गई। मुख्यमंत्री ने सांसदों, अपनी कैबिनेट के मंत्रियों, विधायकों, पार्षदों, हजारों युवाओं के साथ इस यात्रा में शामिल हुई और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में देश और दिल्ली की प्रगति के संकल्प को दोहराया। मुख्यमंत्री ने इस ‘सेवा संकल्प वॉक’ को को प्रधानमंत्री जी के विजन से जोड़ा। उन्होंने कहा कि आज सेवा, समर्पण, जनकल्याण और भारत की प्रगति के प्रतीक, मां भारती के प्रिय सपूत और विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित ‘सेवा संकल्प वॉक’ में सम्मिलित होकर, हम सभी ने उनके अद्वितीय योगदान और दूरदर्शी नेतृत्व के लिए आभार व्यक्त करना चाहते हैं। माननीय प्रधानमंत्री के अथक परिश्रम और दृढ़ संकल्प की शक्ति से भारत आत्मनिर्भर और विश्वगुरु बनने की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है।


मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रधानमंत्री को राष्ट्र का गौरव और 140करोड़ भारतवासियों की धड़कन बताया।उन्होंने कहा कि दिल्ली को पहली बार यह अवसर मिला है कि वह प्रधानमंत्री के अथक योगदान के लिए उनका धन्यवाद कर सके। मुख्यमंत्री ने स्कूली बच्चों द्वारा अनेक भाषाओं में माननीय प्रधानमंत्री जी को दी गई शुभकामनाओं को एक भारत श्रेष्ठ भारत का सुंदर उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि दिल्ली अपने ऐतिहासिक गौरव और सांस्कृतिक धरोहर के साथ आगे बढ़ेगी और प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में सेवा, संकल्प और समर्पण की भावना के साथ काम करेगी। उन्होंने यह भी घोषणा की कि सेवा संकल्प पखवाड़े के इन 15दिनों में दिल्ली सरकार 75जनहितकारी योजनाओं को जनता को समर्पित कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सेवा और समर्पण के माध्यम से यही संदेश जाता है कि ‘दिल्ली जीतती है और दिल भी जीतती’ है।


सांस्कृतिक रंगों की छटा, सीएम का नृत्य और सेल्फी 


प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर कर्तव्य पथ पर आयोजित ‘सेवा संकल्प यात्रा’ के दौरान दिल्ली की सांस्कृतिक धरोहर भी पूरी भव्यता के साथ झलकी। इस अवसर पर कलाकारों ने विभिन्न लोकनृत्यों की शानदार प्रस्तुतियाँ दीं। राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, पश्चिम बंगाल और अन्य राज्यों की पारंपरिक झलक इन नृत्यों में दिखाई दी, जिसने पूरे वातावरण को उत्साह और उमंग से भर दिया। मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने भी स्वयं लोकनृत्य में भाग लेकर कलाकारों का मनोबल बढ़ाया। उनकी सहभागिता ने कार्यक्रम को और अधिक जीवंत बना दिया और कलाकारों सहित उपस्थित जनसमूह में उत्साह की लहर दौड़ गई।


मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि कला और संस्कृति किसी भी समाज की आत्मा होती हैं और लोकनृत्य भारत की विविधता में एकता का सबसे सुंदर उदाहरण प्रस्तुत करते हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी कैबिनेट मंत्रियों, सांसदों, विधायकों और कलाकारों के साथ आत्मीय क्षण साझा किए और सेल्फी लेकर इस ऐतिहासिक आयोजन को और यादगार बना दिया।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read