HomeUTTAR PRADESHउपराष्ट्रपति के चुनाव के लिए मतदान हुआ शुरू, पीएम मोदी ने डाला...

उपराष्ट्रपति के चुनाव के लिए मतदान हुआ शुरू, पीएम मोदी ने डाला वोट


Vice President Election Live Update: भारत के 17वें उप-राष्ट्रपति के चुनाव के लिए आज संसद भवन में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। एनडीए के उम्मीदवार सी.पी. राधाकृष्णन और इंडिया ब्लॉक के जस्टिस बी. सुदर्शन रेड्डी के बीच कांटे की टक्कर है। बता दें के उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद हो रहा है।


Vice President Election Live Update: भारत के 17वें उप-राष्ट्रपति के चुनाव के लिए आज संसद भवन में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। एनडीए के उम्मीदवार सी.पी. राधाकृष्णन और इंडिया ब्लॉक के जस्टिस बी. सुदर्शन रेड्डी के बीच कांटे की टक्कर है। बता दें के उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद हो रहा है।


मैंने यह नहीं कहा कि क्रॉस-वोटिंग होगी- बी.सुदर्शन रेड्डी


INDIA गठबंधन के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बी.सुदर्शन रेड्डी ने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है। हम चुनाव जीतने जा रहे हैं। मैं केवल लोगों की अंतरात्मा की आवाज को जगाने की कोशिश कर रहा हूं। मैंने यह नहीं कहा कि क्रॉस-वोटिंग होगी।


पीएम मोदी ने डाला वोट


उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहला वोट डाला और फिर संसद भवन से रवाना हो गए।


उप-राष्ट्रपति चुनाव में लोकसभा और राज्यसभा के 781 सांसद मतदान के लिए पात्र हैं, लेकिन बीआरएस, बीजद और शिअद के 14 सांसदों के मतदान से दूर रहने के कारण मतदाता संख्या 767 रह सकती है।राज्यसभा महासचिव पी.सी. मोदी रिटर्निंग ऑफिसर हैं। मतदान सिंगल ट्रांसफरेबल वोट सिस्टम के तहत होगा, जिसमें सांसद सफेद मतपत्रों पर प्राथमिकता अंकित करेंगे। डाक मतपत्र केवल प्रिवेंटिव डिटेंशन में बंद सांसदों के लिए उपलब्ध है। मतगणना शाम 6 बजे शुरू होगी, और नतीजे देर रात या बुधवार सुबह तक आने की उम्मीद है।


विजेता का फैसला और नियम


विजेता को 50% से अधिक वोट चाहिए। यदि बहुमत न मिले, तो कम वोट वाले उम्मीदवार के वोट अगली प्राथमिकता पर ट्रांसफर होंगे। अवैध मतपत्र, जैसे अस्पष्ट प्राथमिकता या बिना दस्तखत वाले, खारिज होंगे। यदि किसी उम्मीदवार को 128 वोट भी न मिले, तो 15,000 रुपये की जमानत जब्त होगी। इस चुनाव का महत्व इसलिए भी है, क्योंकि नया उप-राष्ट्रपति राज्यसभा का सभापति बनेगा।


क्रॉस वोटिंग की संभावना


उप-राष्ट्रपति चुनाव में पार्टी चिह्न और व्हिप लागू नहीं होते, जिससे क्रॉस वोटिंग का खतरा रहता है। दल-बदल कानून भी प्रभावी नहीं है, इसलिए सांसद स्वतंत्र रूप से वोट दे सकते हैं। एनडीए और इंडिया ब्लॉक ने इस चुनाव के लिए पूरी ताकत झोंक दी है, क्योंकि यह संसद और सरकार की रणनीति पर असर डालेगा।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read