HomeUTTAR PRADESH“उन्हें पता था तो कुछ क्यों नहीं किया’, पहलगाम हमले पर खरगे...

“उन्हें पता था तो कुछ क्यों नहीं किया’, पहलगाम हमले पर खरगे ने सरकार पर उठाए गंभीर सवाल


Kharge On Pahalgam Attack: पहलगाम हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच लगातार तनाव जैसी स्थिति बनी हुई है। गृह मंत्रालय ने बुधवार को देशभर में मॉकड्रिल करने का आदेश दिया है। ये मॉकड्रिल किसी भी आपात परिस्थिति में आम नागरिकों को अपने जान की रक्षा सुरक्षित करने का अभ्यास है। इस बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने केंद्र सरकार पर पहलगाम हमले के बहाने गंभीर सवाल उठाए हैं।


उन्होंने झारखंड की राजधानी रांची में संविधान बचाओ रैली को संबोधित करते हुए कहा, “22 तारीख को बहुत बड़ा आतंकी हमला हुआ। 26 बेगुनाह लोग मारे गए और सरकार ने माना इंटेलिजेंस फेलियर है और उसको वे सुधारेंगे। अगर उन्हें यह पता था, तो उन्होंने कुछ क्यों नहीं किया?मुझे जानकारी मिली है कि हमले से 3 दिन पहले, पीएम मोदी को एक खुफिया रिपोर्ट भेजी गई थी और इसलिए उन्होंने कश्मीर जाने का अपना कार्यक्रम रद्द कर दिया, मैंने यह एक अखबार में भी पढ़ा।”


 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read