HomeUTTAR PRADESHइस राज्य में अपराधियों का मनोबल बढ़ा, बंदूक की नोक पर महिला...

इस राज्य में अपराधियों का मनोबल बढ़ा, बंदूक की नोक पर महिला और दो नाबालिग बेटियों का अपहरण


Chhatarpur Kidnapping: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में शनिवार दोपहर एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे क्षेत्र में दहशत फैला दी। लवकुशनगर थाना क्षेत्र के सुमेरी गांव में करीब 12-15 हथियारबंद बदमाशों ने गोलीबारी करते हुए 26 वर्षीय महिला और दो बेटीयों का अपहरण कर लिया। इस दौरान महिला के पति हरिराम पाल ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन बदमाशों ने उनकी बेरहमी से पिटाई की और सिर पर बंदूक के बट से हमला किया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। जिसमें मुख्य आरोपी संजय सिंह राजपूत और उसके साथी महिला को जबरन कार में ले जाते दिखाई दे रहे हैं।


 


पुलिस की कार्रवाई और अपडेट


लवकुशनगर के उप-विभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीओपी) नवीन दुबे ने बताया कि प्रारंभिक जांच में महिला और आरोपी संजय सिंह के बीच पुराना प्रेम-प्रसंग सामने आया है, जिसके कारण हरिराम ने आपत्ति जताई थी। इसी रंजिश में संजय ने अपने साथियों के साथ इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने पांच आरोपियों को हिरासत में लिया है और उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बोलेरो गाड़ी और कुछ बाइक जब्त की हैं। साथ ही 25 से अधिक स्थानों पर छापेमारी जारी है। अबतक जानकारी के अनुसार महिला और बच्चों को अभी तक बरामद नहीं किया गया है। लेकिन पुलिस का दावा है कि जल्द ही उन्हें सही सलामत छुड़ा लिया जाएगा।


 


कांग्रेस का सरकार पर हमला


इस घटना ने मध्य प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठा दिए हैं। विपक्षी कांग्रेस ने मुख्यमंत्री मोहन यादव की सरकार को आड़े हाथों लिया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा “छतरपुर में दिनदहाड़े महिला और उसके दो बच्चों का अपहरण हो गया। बदमाशों ने फायरिंग की और उन्हें जबरन कार में ले गए। यह जंगलराज का नंगा नाच है।” कांग्रेस ने घटना की जांच के लिए चार सदस्यीय समिति गठित की है। जिसमें सुरेंद्र चौधरी, नारायण प्रजापति, प्रदीप खटीक और किरण अहिरवार शामिल हैं। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी इसे “जंगलराज” करार देते हुए सरकार की चुप्पी पर सवाल उठाए।


 


ग्रामीणों का आक्रोश


ग्रामीणों का कहना है कि संजय सिंह राजपूत का आपराधिक इतिहास रहा है और वह गांजा, शराब और अवैध हथियारों के कारोबार करते है। कई बार उसकी शिकायत पुलिस से की गई। लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इस घटना के बाद स्थानीय लोग प्रशासन के खिलाफ आक्रोशित हैं और दोषियों को सख्त सजा की मांग कर रहे हैं।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read