HomeUTTAR PRADESHइब्राहिमपुर थानेदार ने दुर्गा प्रतिमा विसर्जन स्थल का निरीक्षण किया

इब्राहिमपुर थानेदार ने दुर्गा प्रतिमा विसर्जन स्थल का निरीक्षण किया

इल्तिफातगंज,अंबेडकरनगर। थाना प्रभारी श्रीनिवास पाण्डेय द्वारा मूर्ति विसर्जन स्थल का गहनता से निरीक्षण किया गया। नगर पंचायत इल्तिफातगंज के मोहल्ला सरदार पटेल नगर घाट का तथा मीरानपुर बभनपुरा घाट, एनटीपीसी घाट आदि थाना इब्राहिमपुर क्षेत्र अंतर्गत सभी मूर्ति विसर्जन स्थलों का निरीक्षण किया गया। शान द्वारा दी गई गाइडलाइन का पूरा ध्यान रखते हुए थाना प्रभारी श्रीनिवास पाण्डेय ने नगर पंचायत कर्मचारियों तथा ग्राम प्रधान व सचिव को दिशा निर्देश दिया। मूर्ति विसर्जन स्थल तथा रास्ते की मरम्मत हेतु चूना चिढ़काओ मूर्ति विसर्जन स्थल पर सीसीटीवी कैमरा आदि सारी बातों की गहनता से जांचकर दिशा निर्देश दिया गया। निरीक्षण में नगर पंचायत लिपिक व हनुमान प्रसाद मिश्र, केसी पांडेय आदि कर्मचारी गण मौजूद रहे।

पूरी खबर देखें
Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in
Santosh Singh is an author and news content contributor at Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact Samachar Live team at samacharlive.in@gmail.com
- Advertisment -spot_img

Must Read