spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHइन 4 राज्यों में साइक्लोन की दोहरी मार, 'दित्वा' तूफान ने बदला...

इन 4 राज्यों में साइक्लोन की दोहरी मार, ‘दित्वा’ तूफान ने बदला मौसम का मिज़ाज; सेन्यार का असर भी जारी

fok-media-samman-samaroh


Cyclone Ditwa And Senyar Update:  दक्षिण भारत में मौसम की स्थिति तेजी से बिगड़ रही है। बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान ‘दित्वाह’ ने रफ्तार पकड़ ली है और यह तमिलनाडु, पुदुचेरी और दक्षिणी आंध्र प्रदेश की तटों की ओर बढ़ रहा है। तो वहीं, दुर्लभ चक्रवात ‘सेन्यार’ के अवशेष अब भी दक्षिणी राज्यों में अस्थिरता पैदा कर रहे हैं, जिससे भारी बारिश और तेज हवाओं का सिलसिला जारी है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, केरल और कर्नाटक के निवासियों को सतर्क रहने की सलाह दी है। आने वाले दिनों में भारी वर्षा, बाढ़ और तेज हवाओं से जनजीवन प्रभावित हो सकता है।


चक्रवात ‘दित्वाह’ की स्थिति


‘दित्वाह’ का जन्म दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और श्रीलंका के तट पर हुआ है। जो गुरुवार को गहरे दबाव से चक्रवाती तूफान में तब्दील हो गया। वर्तमान में यह बट्टिकलोआ से 90किमी दक्षिण-पूर्व में केंद्रित है और उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ रहा है। IMD के अनुसार, यह 29नवंबर की शाम से 30नवंबर की सुबह तक उत्तरी तमिलनाडु, पुदुचेरी और दक्षिणी आंध्र प्रदेश के तट पर पहुंच सकता है। तूफान की गति 60-80किमी प्रति घंटा है, जो 90किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। श्रीलंका में पहले ही इस तूफान ने कहर बरपाया है, जहां 56लोगों की मौत हो चुकी है और 21लापता हैं।


सेन्यार’ का बरकरार असर


दूसरी तरफ, ‘सेन्यार’ एक दुर्लभ चक्रवात है, जो मलक्का जलडमरूमध्य में बना और अब मलेशिया तथा सुमात्रा की ओर बढ़ रहा है। IMD इसे ‘रेयर ऑफ रेयर’ बता रहा है, क्योंकि इस इलाके में इतनी तीव्रता का तूफान पहले नहीं देखा गया। हालांकि यह सीधे भारत को प्रभावित नहीं कर रहा, लेकिन इसके अवशेषों से बनी निम्न दबाव की प्रणाली दक्षिण भारत में अस्थिर मौसम पैदा कर रही है। इससे तमिलनाडु, केरल और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश हो रही है। तूफान की गति 83किमी प्रति घंटा है और यह इंडोनेशिया तट को पार कर चुका है। 


IMD की चेतावनियां और सलाह


IMD ने तमिलनाडु के चेन्नई, नागपट्टिनम, थंजावुर, तिरुवल्लुर जैसे जिलों में 28-29नवंबर को अत्यधिक भारी बारिश (20सेमी से अधिक) की संभावना जताई है। इस दौरान रेड अलर्ट जारी किया गया है। आंध्र प्रदेश के नेल्लोर, प्रकाशम, चित्तूर में 29नवंबर से भारी बारिश। रायलसीमा और यमन में भी प्रभाव दिखेगा। अगले 6दिनों में बिजली गिरने और तेज हवाओं की चेतावनी जारी। केरल में 27-29नवंबर तक भारी बारिश और गरज-चमक। कर्नाटक में 29नवंबर को बारिश के आसार। इसके अलावा तेलंगाना, अंडमान-निकोबार और पुदुचेरी में भी तेज हवाएं (30-50किमी/घंटा) और बारिश की संभावना है। कुल मिलाकर, बाढ़, भूस्खलन, बिजली गुल और यातायात बाधित होने का खतरा है।


IMD ने येलो, ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किए हैं। मछुआरों को 1दिसंबर तक दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और दक्षिणी आंध्र-तमिलनाडु तटों पर न जाने की हिदायत दी गई है। तेज हवाओं (70-100किमी/घंटा) से समुद्र में ऊंची लहरें उठ सकती हैं। निवासियों को निचले इलाकों से दूर रहने, फसलें सुरक्षित करने और आपातकालीन किट तैयार रखने की सलाह है। जिला प्रशासन ने कंट्रोल रूम सक्रिय कर दिए हैं और किसानों को पशुओं की सुरक्षा के लिए चेतावनी दी है।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular