HomeUTTAR PRADESHइंदौर में पति की हत्या के बाद प्रेमी राज के साथ छिपी...

इंदौर में पति की हत्या के बाद प्रेमी राज के साथ छिपी थी सोनम, अब तक का सबसे बड़ा खुलासा


Meghalaya Honeymoon Murder: मेघालय के शिलांग में हनीमून के दौरान इंदौर के नवविवाहित जोड़े राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी के मामले ने नया और चौंकाने वाला मोड़ ले लिया है। मेघालय पुलिस ने इस हत्याकांड की गुत्थी सुलझाते हुए खुलासा किया है कि सोनम ने अपने प्रेमी राज कुशवाहा और तीन भाड़े के हत्यारों के साथ मिलकर अपने पति राजा की हत्या की साजिश रची थी। सोनम को गाजीपुर (उत्तर प्रदेश) के एक ढाबे से गिरफ्तार किया गया और अब उसे शिलांग ले जाया जा रहा है। जहां कोर्ट में पेशी के बाद विस्तार से पूछताछ होगी।


 


राजा और सोनम की शादी 11 मई 2025 को इंदौर में हुई थी। शादी के मात्र 10 दिन बाद 20 मई को दोनों हनीमून के लिए शिलांग रवाना हुए। 23 मई को सोहरा इलाके में राजा की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। और उनका शव 2 जून को एक गहरी खाई में मिला। पोस्टमॉर्टम से पुष्टि हुई कि हत्या में पेड़ काटने वाला हथियार इस्तेमाल हुआ।


 


पुलिस जांच में सामने आया 


पुलिस जांच में सामने आया कि सोनम का अपने प्लाईवुड दुकान के कर्मचारी राज कुशवाहा से प्रेम संबंध था। शादी के तीसरे दिन ही सोनम ने राज कुशवाहा के साथ मिलकर राजा की हत्या की योजना बनाई थी। चैट्स से खुलासा हुआ कि सोनम को राजा का करीब आना पसंद नहीं था। और उसने हत्या के लिए शिलांग जैसे दूरस्थ स्थान को चुना ताकि इसे दुर्घटना जैसा दिखाया जा सके। हत्या के बाद सोनम 25 मई को शिलांग से सिलीगुड़ी के रास्ते ट्रेन से इंदौर पहुंची। वह अपने प्रेमी राज कुशवाहा के साथ एक किराए के कमरे में ठहरी। इसके बाद एक ड्राइवर ने उसे वाराणसी होते हुए गाजीपुर छोड़ा जहां उसने 9 जून को पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।


 


मेघालय पुलिस ने 7 जून को छापेमारी शुरू की और तीन भाड़े के हत्यारों को आकाश राजपूत, विशाल उर्फ विक्की ठाकुर, और आनंद कुर्मी को गिरफ्तार किया। हत्या में इस्तेमाल हथियार गुवाहाटी से खरीदा गया था। सीसीटीवी फुटेज में सोनम को हत्या से पहले तीनों हत्यारों के साथ देखा गया और उसने घटनास्थल पर ‘मारो इसे’ का इशारा किया था।


 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read