HomeUTTAR PRADESHइंतजार हुआ खत्म, आज इतिहास रचने जा रहे शुभांशु शुक्ला, ISS में...

इंतजार हुआ खत्म, आज इतिहास रचने जा रहे शुभांशु शुक्ला, ISS में बिताएंगे 14 दिन


Axiom-4 Mission Updates: भारत के लिए आज का दिन एतिहासिक होने वाला है। बार-बार टलने के बाद आखिरकार बुधवार दोपहर 12 बजे भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के रवाना होंगे। उनका अंतरिक्ष विमान नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर, फ्लोरिडा में कॉम्प्लेक्स 39A से लॉन्च होगा। शुभम के साथ तीन अन्य अंतरिक्ष यात्री भी ISS जा रहे हैं। उन सभी को ISS पहुंचने में 28 घंटे लगेंगे। वो सभी अगले 14 दिनों ISS में गुजारेंगे। गौरतलब है कि एक्सिओम मिशन 4 अबतक किसी न किसी कारणवश सात बार टल चुका है। हालांकि, आज इस मिशन के लॉन्ट होने की पूरी तैयारी है। बता दें, राकेश शर्मा के 1984 के मिशन के बाद शुभांशु शुक्ला दूसरे भारतीय हैं, जो अंतरिक्ष में जा रहा है। शुभांशु शुक्ला बतौर पायलट ISS जा रहे हैं। वो भारतीय वायु सेना में पायलट भी है।


ISS क्यों जा रहे शुभांशु?


14 दिनों तक चलने वाले इस मिशन के लिए भारत ने 550 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। इस मिशन के दौरान 60 से अधिक प्रयोग किए जाएंगे, जिसमें भारत 7 अनुसंधान करेगा। शुभांशु शुक्ला इन्हीं प्रयोग को करने के लिए ISSमें 14 दिनों तक रहेंगे। ये सभी प्रयोग अंतरिक्ष मिशन और पृथ्वी पर अनुसंधान के लिए महत्वपूर्ण हैं।


14 दिनों तक ये प्रयोग करेंगे शुभांशु:-


लखनऊ में जश्न


शुभांशु शुक्ला मूल रूप से लखनऊ के रहने वाले हैं। ऐसे में जब आज वो ISSके लिए रवाना हो रहे हैं तो लखनऊ स्थित उनके आवास में जश्न का माहौल है। ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला के पिता शम्भू दयाल शुक्ला ने कहा, “उनका मिशन दोपहर 12 बजे के आसपास लॉन्च होने वाला है। हम उनके मिशन के लॉन्च को देखने के लिए बहुत उत्सुक हैं। हम बहुत खुश हैं। हमारा आशीर्वाद उनके साथ है, और हम ईश्वर से भी प्रार्थना करते हैं कि उनका मिशन अच्छे से पूरा हो। वह पूरी तरह से तैयार हैं। उनके लिए लगाए गए सभी पोस्टर देखकर बहुत अच्छा लग रहा है। वह लखनऊ, प्रदेश और हमारे देश का नाम रोशन कर रहे हैं। हमें उन पर गर्व है।”

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read