Panchkula Tiranga Yatra: हरियाणा केपंचकूला में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ऑपरेशन सिन्दूर को लेकर भाजपा की ‘तिरंगा यात्रा’ में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने लोगों को संदेश दिया। उन्होंने कहा, “मैं उन जांबाज नौजवानों को नमन करता हूं जिन्होंने इस भारत भूमि की रक्षा के लिए अपने आप को कुर्बान किया है। आज पूरे देश के लिए ये आत्मसम्मान गौरव और शौर्य का दिन है।
सीएम नायब सैनी ने कहा कि हमारे वीर जवानों ने जो ऑपरेशन सिंदूर को सफलता पूर्वक अंजाम दिया है उन्होंने हमारे राष्ट्र को जख्म देने वालों को कड़ा सबक सिखाया है। मैं अपने जवानों की वीरता और साहस को नमन करता हूं। आज पंचकूला की इस पावन धरती पर जो तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है ये भारत माता के गौरव का उत्सव है।









