HomeUTTAR PRADESH‘आज दुनिया ग्रीन ग्रोथ के बिना आगे नहीं बढ़ सकती’ भारत-जॉर्डन बिजनेस...

‘आज दुनिया ग्रीन ग्रोथ के बिना आगे नहीं बढ़ सकती’ भारत-जॉर्डन बिजनेस मीट में बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी


PM Modi in Jordan: जॉर्डन के अम्मान में भारत-जॉर्डन बिजनेस मीट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि दुनिया में कई देशों के साथ सीमा तो मिलते ही हैं, कई देशों के बाजार भी मिलते हैं लेकिन भारत और जॉर्डन का रिश्ता ऐसा है जहां ऐतिहासिक विश्वास और भविष्य के आर्थिक अवसर एक साथ आते हैं। हमने इस बारे में विस्तार से चर्चा की है कि भूगोल को अवसर में और अवसर को विकास में कैसे बदला जाए।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “भारत आज जॉर्डन का तीसरा सबसे बड़ा ट्रेडिंग पार्टनर है। व्यापार की दुनिया में नंबर्स का बहुत ज़्यादा महत्व होता है। हम यहां सिर्फ़ नंबर्स गिनने नहीं, बल्कि एक लंबा रिश्ता बनाने आए हैं। एक समय था जब गुजरात से यूरोप तक पेट्रा के रास्ते व्यापार होता था। हमें अपनी भविष्य की खुशहाली के लिए अपने पुराने रिश्तों को फिर से ज़िंदा करना होगा। उन्होंने कहा कि “भारत आज तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था की ओर तेजी से बढ़ रहा है, भारत की ग्रोथ रेट 8% से ऊपर है। यह उत्पादकता संचालित, शासन और नवाचार संचालित नीतियों का नतीजा है।


जॉर्डन पश्चिम एशिया और अफ्रीका के लिए एक भरोसेमंद हब भी बन पाएगा- प्रधानमंत्री


भारत-जॉर्डन बिजनेस मीट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “फार्मा और चिकित्सा उपकरण के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। आज, हेल्थकेयर सिर्फ एक सेक्टर नहीं है, बल्कि एक रणनीतिक प्राथमिकता है। अगर भारतीय कंपनियां जॉर्डन में दवाएं और चिकित्सा उपकरण बनाती हैं, तो इससे न सिर्फ जॉर्डन के लोगों को फायदा होगा, बल्कि जॉर्डन पश्चिम एशिया और अफ्रीका के लिए एक भरोसेमंद हब भी बन पाएगा।


आज दुनिया ग्रीन ग्रोथ के बिना आगे नहीं बढ़ सकती- पीएम मोदी


पीएम मोदी ने कहा, “आज दुनिया ग्रीन ग्रोथ के बिना आगे नहीं बढ़ सकती। क्लीन एनर्जी अब सिर्फ़ एक विकल्प नहीं, बल्कि ज़रूरत है। भारत सौर्य, हवा, ग्रीन हाइड्रोजन और ऊर्जा भंडारण में निवेशक के तौर पर बड़ी भूमिका निभा रहा है। इसी तरह, ऑटोमोबाइल और मोबिलिटी सेक्टर में, भारत आज दुनिया के अग्रणी देशों में से एक है जो किफायती EV, दोपहिया और CNG मोबिलिटी सॉल्यूशन दे रहा है। इस क्षेत्र में हमें ज्यादा से ज्यादा काम मिलकर करना चाहिए।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read