spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHआगरा में यमुना नदी में डूबीं 6 नाबालिग लड़कियां, 4 की मौत,...

आगरा में यमुना नदी में डूबीं 6 नाबालिग लड़कियां, 4 की मौत, 2 की हालत नाजुक

fok-media-samman-samaroh


Agra Yamuna River: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में मंगलवार को एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया। सिकंदरा थाना क्षेत्र के बायपुर गांव के पास यमुना नदी में नहाने गईं 6 लड़कियां डूब गईं। इनमें से 4 की मौत हो गई जबकि 2 की हालत नाजुक बताई जा रही है। इस घटना ने पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ा दी है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।


 


घटना का विवरण


यह घटना मंगलवार सुबह 6 यमुना नदी में स्नान करने गई थीं। बताया जा रहा है कि नहाने के दौरान वे गहरे पानी में चली गईं और डूबने लगीं। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की लेकिन वे जचा नहीं हो पाएं। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची।


गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद सभी 6 लड़कियों को नदी से बाहर निकाला और उन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने 4 लड़कियों को मृत घोषित कर दिया। और 2 लड़कियों का इलाज चल रहा है। इनमें से एक की हालत अत्यंत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है ताकि इस हादसे के कारणों का पता लगाया जा सके।


 


पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई


सिकंदरा थाना पुलिस के साथ-साथ सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) और अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसीपी) भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने बताया कि सभी लड़कियां बायपुर गांव की रहने वाली थीं। मृतक लड़कियों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या नदी में गहराई का अनुमान न लग पाना इस हादसे का कारण था या कोई अन्य कारण।


 


इस घटना ने बायपुर गांव और आसपास के इलाकों में कोहराम मचा दिया है। मृतक लड़कियों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यमुना नदी में अक्सर ऐसी घटनाएं हो जाती हैं, क्योंकि नदी के कुछ हिस्सों में गहराई अधिक है और बहाव तेज रहता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि नदी किनारे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं ताकि आगे से ऐसी घटनाए ना घटे।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular