HomeUTTAR PRADESHआंध्र प्रदेश शराब घोटाले में फंसे पूर्व सीएम जगन मोहन रेड्डी, SIT...

आंध्र प्रदेश शराब घोटाले में फंसे पूर्व सीएम जगन मोहन रेड्डी, SIT ने दाखिल की चार्जशीट


Andhra Pradesh Liqour Scam: आंध्र प्रदेश में वाईएसआरसीपी सरकार के दौरान 3,500 करोड़ रुपये के शराब घोटाले में एसआईटी द्वारा दायर प्रारंभिक आरोपपत्र में पूर्व मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी का नाम रिश्वत लेने वालों में उल्लेख किया गया है। हालांकि, जगन मोहन रेड्डी का नाम विशेष जांच दल द्वारा शनिवार को यहां एक अदालत में दायर 305 पन्नों के चार्जशीट में शामिल है, लेकिन उन्हें मामले में आरोपी के रूप में नहीं दर्शाया गया है।


वहीं, अदालत ने अभी तक चार्जशीट का संज्ञान नहीं लिया है, जिसमें आरोप लगाया गया कि साल 2019 और 2024 के बीच, डिस्टिलरी से हर महीने औसतन 50 से 60 करोड़ रुपये एकत्र किए गए और सहयोगियों और शेल कंपनियों के नेटवर्क के माध्यम से ट्रांसफर किए गए।


48 लोगों को बनाया गया आरोपी


एक गवाह का हवाला देते हुए आरोपपत्र में बताया गया कि किस प्रकार रिश्वत विभिन्न आरोपियों के माध्यम से पूर्व मुख्यमंत्री तक पहुंचाई गई। हालांकि, एसआईटी अब तक 48 व्यक्तियों और कंपनियों को आरोपी चुकी है, लेकिन आरोपपत्र में केवल 16 का नाम दर्ज किए है। वहीं, कोर्ट को बताया गया कि 20 दिनों में एक और आरोप पत्र दायर किया जाएगा। चार्जशीट के मुताबिक, वाईएसआरसीपी सरकार ने शराब नीति को शराब वितरण पर पूर्ण नियंत्रण रखने के लिए डिजाइन किया था। जिससे आरोपी अधिकारियों को भारी कमीशन मिल सके। इस तरह की रिश्वत का अधिकांश हिस्सा नकद या सोने के रूप में प्राप्त हुआ था।


पूर्व सीएम के सलाहकार मुख्य आरोपी


एसआईटी ने दावा किया कि रिश्वत की शुरुआत आधार मूल्य के 12 प्रतिशत से हुई और बाद में इसे बढ़ाकर 20 प्रतिशत कर दिया गया। तत्कालीन मुख्यमंत्री के सलाहकार, राज कासिरेड्डी उर्फ कासिरेड्डी राजशेखर रेड्डी जो इस मामले में मुख्य आरोपी हैं। आरोपियों ने कथित तौर पर उन डिस्टिलरियों से OFS से रोक दिया है। जिन्होंने रिश्वत की मांग का विरोध किया था। SIT ने अदालत को बताया कि इस मामले में अब तक 62 करोड़ रुपये जब्त किए जा चुके हैं।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read