HomeUTTAR PRADESHअहमदाबाद प्लेन क्रैश में 204 लोगों की मौत, पुलिस कमिश्नर ने की...

अहमदाबाद प्लेन क्रैश में 204 लोगों की मौत, पुलिस कमिश्नर ने की पुष्टि


Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद में हुए भीषण विमान क्रैश ने पूरे देश को स्तब्ध कर दिया है। घटनास्थल पर लगातार राहत बचाव कार्य चलाया जा रहा है। BSF और सेना के लगभग 150 से अधिक जवान घटनास्थल पर मौजूद हैं। इस बीच गुजरात के पुलिस कमिश्नर का बड़ा बयान सामने आया है। पुलिस कमिश्नर जी. एस. मलिक ने इस हादसे में204लोगों की मौत की पुष्टि की है। साथ ही 41 घायलों का इलाज चल रहा है।


अहमदाबाद विमान दुर्घटना पर गुजरात स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव धनंजय द्विवेदी ने कहा, “अहमदाबाद सिविल अस्पताल के छात्र छात्रावास, स्टाफ क्वार्टर और अन्य आवासीय क्षेत्र उस क्षेत्र में स्थित हैं, जहां विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ। उस क्षेत्र के निवासी भी घायल हुए हैं। लगभग 50 घायल लोगों को अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में लाया गया है। उन्हें बेहतरीन उपचार दिया जा रहा है। वे गंभीर लेकिन स्थिर हैं। बी.जे. मेडिकल कॉलेज में DNA परीक्षण की व्यवस्था की गई है इसलिए विमान यात्रियों के परिवारों और करीबी लोगों, विशेष रूप से उनके माता-पिता और बच्चों से अनुरोध है कि वे अपने नमूने स्थान पर जमा करें ताकि पीड़ितों की जल्द से जल्द पहचान हो सके।


जारी किया हेल्पलाइन नंबर


धनंजय द्विवेदी ने कहा कि अगर सिविल अस्पताल में लाए गए यात्रियों और अन्य घायलों के रिश्तेदारों को कोई पूछताछ करनी है, तो सिविल अस्पताल अहमदाबाद ने दो हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं- 6357373831 और 6357373841। आप किसी भी मदद के लिए इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।


50 को अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में लाया गया है- मुख्य सचिव


गुजरात स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने कहा, “अहमदाबाद सिविल अस्पताल के छात्र छात्रावास, स्टाफ क्वार्टर और अन्य आवासीय क्षेत्र उस क्षेत्र में स्थित हैं जहां विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ। घायलों में से लगभग 50 को अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में लाया गया है।”

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read