HomeUTTAR PRADESHअसलहा लहराते डॉक्टर की धमकी से किछौछा वासियों में समाया भय

असलहा लहराते डॉक्टर की धमकी से किछौछा वासियों में समाया भय

अम्बेडकरनगर। थाना बसखारी क्षेत्र के किछौछा में दो हॉस्पिटल का संचालन करने वाले एक डाक्टर के असलहा प्रदर्शन और धमकी से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। मामला पुलिस के संज्ञान में आने के बाद उसे पकड़ कर फिर छोड़ दिया जाना बताया जा रहा है जिसकी चर्चा जोरों पर है।
जानकारी के अनुसार उक्त डॉक्टर द्वारा एक हॉस्पिटल भिदूड़ बाईपास और दूसरा सीसी मजार के पास संचालन किया जा रहा है। बताया जाता है कि इन हॉस्पिटलों के मानक पूरा नहीं है फिर भी विभाग के संरक्षण में चल रहे हैं। यही नहीं डॉक्टर और उनके कर्मचारियों द्वारा गंभीर बीमारियों के इलाज का ठेका लिया जाता है और मरीजों को भर्ती करने के बाद तरह-तरह से उनकी जेब ढीली करना आमबात है। सूत्रों के अनुसार इस डॉक्टर ने गत दिवस खुलेआम असलहा लेकर सड़कों पर प्रदर्शन किया और भद्दी-भद्दी गालियां भी देता रहा जिससे भयभीत होकर इर्द-गिर्द के लोग अपने घरों में दुपक गये। मामले को किसी ने पुलिस के संज्ञान में लाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने डॉक्टर को हिरासत में लेते हुए थाने लाया। देर रात्रि उसे छोड़ दिया गया। इसे लेकर लोगों में चर्चा है कि किसी नेता की पैरवी और मोटी रकम का सौदा होने से पुलिस ने कोई कार्यवाही करना उचित नहीं समझा जिससे डॉक्टर का मनोबल और बढ़ गया है।

पूरी खबर देखें
Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in
Santosh Singh is an author and news content contributor at Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact Samachar Live team at samacharlive.in@gmail.com
- Advertisment -spot_img

Must Read