HomeUTTAR PRADESHअयोध्या के हनुमानगढ़ी मंदिर में भक्ति के नाम पर खेल, फूड सेफ्टी...

अयोध्या के हनुमानगढ़ी मंदिर में भक्ति के नाम पर खेल, फूड सेफ्टी विभाग की रिपोर्ट से खुली पोल


Ayodhya Hanumangarhi Temple: राम जन्मभूमी अयोध्या के प्रतिष्ठित हनुमानगढ़ी मंदिर से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। फूड सेफ्टी विभाग की जांच में यह खुलासा हुआ है कि मंदिर में बजरंगबली को अर्पित किए जाने वाले बेसन के लड्डू और देसी घी में मिलावट पाई गई है। विभाग द्वारा लिए गए तीन सैंपल में से दो जांच में फेल हो गए। यह मामला इसलिए भी गंभीर है क्योंकि हर दिन हजारों श्रद्धालु यहां दर्शन करने आते हैं और श्रद्धा से भोग अर्पित करते हैं।


महंत की चेतावनी के बावजूद अनदेखी


पूर्व में मंदिर के महंत संजय दास महाराज ने साफ निर्देश दिए थे कि प्रसाद केवल उच्च गुणवत्ता वाले बेसन और शुद्ध देसी घी से तैयार किया जाए। लड्डुओं की कीमत भी 450से 500 रुपये प्रति किलो निर्धारित की गई थी, ताकि गुणवत्ता से समझौता न हो। इसके बावजूद जांच रिपोर्ट में मिलावट सामने आना प्रशासन और मंदिर प्रबंधन की लापरवाही को उजागर करता है। आस्था से जुड़ी इस जगह पर इस तरह की अनियमितता न सिर्फ स्वास्थ्य के लिए खतरा है बल्कि धार्मिक भावनाओं को भी आहत करती है।


पनीर में भी मिलावट, सख्ती की मांग


जांच में सिर्फ प्रसाद ही नहीं, बल्कि अयोध्या धाम की एक दुकान से लिया गया पनीर का नमूना भी फेल पाया गया है। इससे यह सवाल उठता है कि क्या अब आस्था के स्थान भी मिलावटखोरों के निशाने पर हैं? खाद्य उपायुक्त मानिक चंद्र सिंह ने मामले की पुष्टि की है। अब जनता की निगाहें प्रशासन पर टिकी हैं कि दोषियों पर क्या सख्त कार्रवाई होती है और भविष्य में ऐसी घटनाओं को कैसे रोका जाएगा।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read