HomeUTTAR PRADESH‘…अन्यथा "मानव जीवन का नुकसान" होगा’ ट्रंप ने ईरान को दी आखिरी...

‘…अन्यथा “मानव जीवन का नुकसान” होगा’ ट्रंप ने ईरान को दी आखिरी चेतावनी


Iran Israel War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने G7 शिखर सम्मेलन को बीच में छोड़कर कनाडा से वाशिंगटन लौटने का फैसला किया। जानकारी के अनुसार,मध्य पूर्व में बढ़ता इजरायल-ईरान तनाव की वजह से वह वापस लौट गए। व्हाइट हाउस के अनुसार, ट्रंप ने शिखर सम्मेलन के बाद रात्रि भोज के बाद रवाना होने की घोषणा की। इससे पहले, ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को चेतावनी देते हुए कहा कि ईरान को परमाणु हथियार विकसित नहीं करना चाहिए और तेहरान के निवासियों को तुरंत शहर खाली करना चाहिए।


ट्रंप ने दावा किया कि ईरान को उनकी पेशकश की गई डील स्वीकार कर लेनी चाहिए थी, अन्यथा “मानव जीवन का नुकसान” होगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि ईरान परमाणु हथियार नहीं बना सकता। यह चेतावनी इजरायल के हालिया हवाई हमलों और ईरान के जवाबी हमलों के बीच आई, जिसमें दोनों पक्षों में भारी नुकसान की खबरें हैं। हालांकि, ट्रंप ने स्पष्ट नहीं किया कि क्या यह चेतावनी किसी विशिष्ट इजरायली हमले की जानकारी पर आधारित है।


G7 के नेताओं ने जताई चिंता


इन दिनों कनाडा में आयोजित G7  शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इसमें शामिल नेताओं ने एक संयुक्त बयान जारी कर मिडिल ईस्ट संकट पर चिंता जताई है। साथ ही नेताओं ने तनाव कम करने की बात कही। साथ ही उन्होंने कहा कि इजरायल को अपनी रक्षा करने का पूरा अधिकार है। संयुक्त बयान में कहा कि G7 देशों का रुख हमेशा से साफ रहा है कि ईरान कभी भी परमाणु हथियार हासिल नहीं कर सकता। इसके अलावा जी7 नेताओं ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर दिया।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read