HomeUTTAR PRADESH‘अगर युद्ध आपका गर्व का पैमाना है तो...’ पीएम मोदी के ट्वीट...

‘अगर युद्ध आपका गर्व का पैमाना है तो…’ पीएम मोदी के ट्वीट से बौखला गए पाकिस्तान के मंत्री मोहसिन नकवी


नई दिल्ली: भारत ने एशिया कप 2025 के खिताब पर कब्जा कर लिया। टीम इंडिया की इस जीत जश्न हंगामें में बदल गया। टीम इंडिया के खिलाड़ियोंने एशियाई क्रिकेट परिषद और पाकिस्तान के मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों से ट्रॉफी लेने से मना कर दिया। जिसके बाद नकवी ने सभी प्रोटोकॉल को तोड़ते हुए भारत की ट्रॉफी और पदक को देने से मना कर दिया। 


टीम इंडिया की जीत के बाद दुबई के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टडियम में ट्रॉफी समारोह में काफी ज्यादा हंगामें दार रहा है। भारत ने नकवी के हाथों से ट्रॉफी लेने से मना कर दिया। वहीं, ACC अधिकारियों ने बीच-बचाव की कोशिश की और ट्रॉफी देने के लिए एमिरेट्स क्रिकेट बोर्ट के उपाध्यक्ष खालिद अल जरूनी के नाम का सुझाव दिय, लेकिन नकवी ने मना कर दिया। वहीं पाकिस्तान की टीम काफी लंबे समय तक अपने ही ड्रेसिंग रूम में रही। जिससे नकवी असहज स्थिति में दिखाई दी।


पीएम मोदी के ट्वीट से बौखला गए नकवी


इसी बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर नकवी ने पीएम मोदी की बधाई वाले ट्वीट पर पलटवार किया। नकव ने कहा कि अगर युद्ध आपका गर्व का पैमाना है, तो इतिहास पहले ही पाकिस्तान के खिलाफ आपकी शर्मनाक हार दर्ज कर चुका है। कोई क्रिकेट मैच इस सच को नहीं बदल सकता। खेल में युद्ध को घसीटना केवल हताशा दिखाता है और खेल की आत्मा का अपमान करता है। बता दें कि टीम इंडिया की जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर लिखा था कि ‘मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर. परिणाम वही- भारत जीतता है! हमारी क्रिकेट टीम को बधाई।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read