Sunday, May 3, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeRELIGIOUSFate line:भाग्यशाली व्यक्तियों के हाथ में होती हैं यह दो भाग्य रेखाएं,जानें...

Fate line:भाग्यशाली व्यक्तियों के हाथ में होती हैं यह दो भाग्य रेखाएं,जानें इनसे जुड़े संकेत

fok-media-samman-samaroh

Fate line:भाग्यशाली व्यक्तियों के हाथ में होती हैं यह दो भाग्य रेखाएं,जानें इनसे जुड़े संकेत

Fate line: कई लोगों की हथेली में दो भाग्य रेखा देखने को मिलती हैं। हथेली में दो भाग्य रेखा शुभ व अशुभ दोनों परिणाम दे सकती हैं।

पहली भाग्य रेखा बड़ी होती है और दूसरी रेखा छोटी होती है। हस्त रेखा शास्त्र में छोटी भाग्य रेखा को बड़ी भाग्य रेखा का सहायक माना गया है।

भाग्य रेखा कब देती है शुभ-अशुभ परिणाम

अगर चंद्र पर्वत से भाग्य रेखा प्रारंभ होकर शनि पर्वत के नीचे तक जाती है। ऐसी भाग्य रेखा को शुभ माना गया है। जबकि मणिबंध से शुरू होकर मध्यमा अंगुली तक जाने वाली भाग्य रेखा को अशुभ मानते हैं।

जानें भाग्य रेखा कब देती है शुभ फल

1. हस्त रेखा शास्त्र के अनुसार, हाथ में दोहरी भाग्य रेखा होने पर जातक को इनकम के एक से अधिक सोर्स प्राप्त होते हैं। कहते हैं कि इन जातकों को जीवन में अपार सफलता हासिल होती है।

2. जिन लोगों के हाथ में पहली भाग्य रेखा दूसरी भाग्य रेखा से छोटी होती है, ऐसे लोगों को जीवन में अथाह समर्थन व सहयोग प्राप्त होता है। इनके मित्र हर कदम पर साथ खड़े रहते हैं।

3. कहा जाता है कि जिन लोगों की एक भाग्य रेखा चंद्र पर्वत से शुरू होकर मस्तिष्क रेखा को क्रॉस करते हुए हृदय रेखा पर समाप्त होती है, ऐसे लोग किस्मत व भाग्य के धनी होते हैं।

4. जिन जातकों की हथेली में दोनों भाग्य रेखाएं एक समान होती हैं, वे आर्थिक रूप से समृद्ध माने जाते हैं। कहा जाता है कि ऐसे लोगों के पास धन का अभाव नहीं होता है।

5. हस्त रेखा शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों की दूसरी भाग्य रेखा हाथ में चंद्र पर्वत के एकदम सामने से प्रारंभ होती है, ऐसे लोग आर्थिक रूप से हमेशा स्थिर रहते हैं। इन्हें जीवन में भौतिक सुख-संपदा की प्राप्ति होती है।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular