HomeCRIMEनहाते समय बना लिया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर करता रहा...

नहाते समय बना लिया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर करता रहा दुष्‍कर्म, और फिर…?

एक विवाहिता ने एक व्‍यक्ति पर दुराचार का आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। कछवांरोड पुलिस चौकी अंतर्गत पड़ने वाले एक गांव की निवासिनी विवाहिता ने अपने जेठ पर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है।

विवाहिता की तहरीर पर शुक्रवार की रात मिठाई लाल प्रजापति के खिलाफ दुराचार और बब्बन प्रजापति के खिलाफ साजिश रचने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

घटना बीते तीन मार्च की बताई गयी है। इस मामले में पीड़िता डिप्टी सीएम, एसपी ग्रामीण समेत कई बार थाना व चौकी पर गुहार लगा चुकी थी।

Bilkis Bano case: 6 हजार से अधिक नागरिकों ने SC से छूट वापस लेने का आग्रह किया

विवाहिता का आरोप है कि आरोपित मुम्बई में ठेकेदारी का काम करता है। मकान निर्माण में कार्य करने के लिए पति और दो बच्चियों संग उसने मुंबई बुलाया था।

वर्ष 2018 में मुंबई में किसी दिन स्न्नान करते समय चोरी से जेठ ने उसका वीडियो बना लिया था। उक्त वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर तीन वर्ष से शारीरिक और मानसिक शोषण भी करता रहा।

मुंबई से इसी वर्ष मार्च माह में घर आने पर भी उसने शारीरिक शोषण करने का प्रयास किया। इस बाबत विरोध जताने पर बीते 25 से 29 जुलाई तक कई बार दो बच्चियों सहित खुद को जान से मारने की धमकी देने की जानकारी दी।

बताया कि इस मामले को लेकर पिछले महीने हुई पंचायत में सामाजिक मान मर्यादा को देखते हुए जेठ पर पांच लाख रुपये का आर्थिक दंड लगाया गया था। आरोपित द्वारा राशि न अदा करने पर मामले ने पुनः तूल पकड़ लिया और प्राथमिकी हो गयी।

कछवांरोड पुलिस चौकी के दारोगा द्वारा पीड़िता को दो लाख देकर मामले को हल कराने का एक आडियो भी पिछले दिनों खूब वायरल हुआ था। थानाप्रभारी निरीक्षक राजीव सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आते ही मुकदमा लिखकर विवेचना भी शुरू कर दी गयी है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read