HomeCRIMEपत्नी को मारी गोली, फिर पुलिस फोन कर वारदात के बाद पति...

पत्नी को मारी गोली, फिर पुलिस फोन कर वारदात के बाद पति हुआ फरार

सोमवार सुबह क्लेमेनटाउन थाना इलाके में एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसका शव एक प्लॉट के अंदर बने कमरे से बरामद हुआ। पत्नी को पकड़ने के बाद पति ने पुलिस को फोन करके हत्या की सूचना दी। घटना के बाद से उसका पति धीरज पंवार फरार है।

मृतका के भाई की शिकायत के आधार पर पुलिस ने पति के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, सोमवार सुबह करीब 6 बजे धीरज पंवार नाम के एक शख्स ने कंट्रोल रूम में फोन करके अपनी पत्नी को गोली लगने की सूचना दी।

सूचना मिलने पर क्लेमेनटाउन पुलिस ने फोन करने वाले से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उसका मोबाइल फोन बंद था। इसके बाद पुलिस ने कॉल की लोकेशन के आधार पर तलाश शुरू की।

स्थानीय लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस टीम ने एक प्लॉट के अंदर बने कमरे की जांच की। अंदर धीरज पंवार की पत्नी काजल (26) मृत मिली। पुलिस के मुताबिक, महिला की मौत गोली लगने से हुई। जानकारी के बाद सेक्टर यूनिट को भी मौके पर बुलाया गया और मौके से सबूत इकट्ठा किए गए।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read