spot_img
spot_img
HomeCRIMESmuggling: गोवंश तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1 अभियुक्त गिरफ्तार

Smuggling: गोवंश तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1 अभियुक्त गिरफ्तार

Smuggling: गोवंश तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1 अभियुक्त गिरफ्तार

Smuggling: जनपद कुशीनगर के हनुमानगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने गोवंश तस्करी के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने एक गोवंश को बरामद किया, जिसे निर्दयता पूर्वक रस्सी से बांधकर वध के लिए बिहार ले जाया जा रहा था।हनुमानगंज थाना पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वस्तु की चेकिंग के दौरान यह कार्रवाई की गई।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान बुद्धू, पुत्र रामकिशुन बिन्द, निवासी श्रीपतनगर, बरसईना, थाना पिपरासी, जिला पश्चिमी चम्पारण, बिहार के रूप में हुई है।

पुलिस ने मौके से एक गोवंश बरामद किया।इस घटना के आधार पर थाना हनुमानगंज में मुकदमा संख्या 050/2025 के तहत धारा 3/5A, 5B/8 गोवंश निवारण अधिनियम, धारा 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, और धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। अभियुक्त के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

थानाध्यक्ष ने बताया पुलिस का यह अभियान अपराध और अपराधियों के खिलाफ निरंतर जारी है।

कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम मे थानाध्यक्ष मनीष कुमार पाण्डेय, उपनिरीक्षक अरविन्द कुमार, हेड कांस्टेबल अरविन्द गिरी, कांस्टेबल विक्रान्त शुक्ला, कांस्टेबल संजय यादव शामिल रहे।

 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular