HomeCRIMERoad Accident :मदनपुर मंदिर से दर्शन कर वापस लौट रहे श्रद्धालु से...

Road Accident :मदनपुर मंदिर से दर्शन कर वापस लौट रहे श्रद्धालु से भरी ऑटो खड़ी ट्रक से भिंडी, तीन की मौत

Road Accident :मदनपुर मंदिर से दर्शन कर वापस लौट रहे श्रद्धालु से भरी ऑटो खड़ी ट्रक से भिंडी, तीन की मौत

Road Accident:श्रद्धालुओं से भरी ऑटो कप्तानगंज थाना क्षेत्र के नगर पंचायत मथौली स्थित किसान इंटर कॉलेज के पास खड़ी एक गन्ना लदी ट्रक में जा भिंडी।

इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना गुरुवार की भोर में करीब साढ़े पांच बजे की बताई जा रही है।

सूचना पर पहुंची पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीचक मथौली बाजार लाया गया जहां घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

मृतक शव को पुलिस शिनाख्त कर पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया। उधर घटना की जानकारी होने पर सीओ कसया कुंदन कुमार सिंह थानाध्यक्ष कप्तानगंज धनवीर सिंह मौके से पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

बताया जा रहा है बिहार के वाल्मिकीनगर मदनपुर मंदिर देवी स्थान का दर्शन कर ऑटो से लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी कप्तानगंज थाना क्षेत्र के नगर पंचायत मथौली किसान इंटर कालेज के समीप गन्ना लदी ट्रक में पीछे से जा भिंडी।

हादसे के बाद सभी यात्री सड़क पर गिर पड़े, चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने लोगों की मदद से सीएचसी मोतीचक मथौली बाजार ले आए

जहां चिकित्सकों ने जांचोपरांत मंशा चौहान पत्नी छबिलाल उम्र 40 वर्ष, अवधेश चौहान पुत्र दारा चौहान उम्र 45 वर्ष निवासी गण पगरा स्कूल टोला हाटा कोतवाली व कांता चौहान पुत्र जगदेव उम्र 65 वर्ष निवासी फर्द मुंडेरा को मृत्यु घोषित कर दिया।

जबकि कालेश्वरी देवी पत्नी रामअवतार 45 वर्ष निवासी अथरहा थाना हाटा, ज्ञान कुशवाहा पुत्र गमन कुशवाहा उम्र 36 वर्ष निवासी सेमरिया थाना कप्तानगंज, राम भवन पुत्र स्व. रामअवध उम्र 60 वर्ष निवासी परसौनी हाटा,

बुल्ला चौहान पत्नी अवधेश उम्र 40 वर्ष निवासी पगरा स्कूल टोला हाटा व दिवाकर चौहान पुत्र शिवराज चौहान उम्र 10 वर्ष पगरा स्कूल टोला घायल हो गए। घायलों में दो की हालत अति नाजुक बताई जा रही है।

पुलिस मृतक व घायलों के परिजनों को सूचना दिया। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

कुछ लोगों के परिजन अस्पताल पहुंचे ही दहाड़े मारकर रोने लगे। वह। मौजूद लोगों ने परिजनों को काफी समझाया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read