HomeCRIMERoad Accident :तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, युवक की मौके पर...

Road Accident :तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, युवक की मौके पर दर्दनाक मौत

Road Accident :तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, युवक की मौके पर दर्दनाक मौत

Road Accident: कुशीनगर जिले के पडरौना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा जरार के पास गुरुवार शाम एक दुखद हादसा हो गया।

तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई, जिसके कारण बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक की पहचान 20 वर्षीय संदीप पटेल के रूप में हुई है, जो थाना क्षेत्र जटहांबाजार के ग्राम सभा माघी कोठीलवा के ध्रुव सिंह टोले का निवासी था।

संदीप स्वर्गीय वसिंद्र पटेल का पुत्र था।जानकारी के अनुसार, संदीप पटेल गुरुवार शाम करीब चार बजे अपनी बाइक से जटहांबाजार गया था।

वहां से लौटते समय जरार गांव के पास उसकी बाइक तेज गति के कारण अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि संदीप का सिर पेड़ से टकरा गया। हेलमेट न पहने होने के कारण उसे सिर में गंभीर चोट लगी, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए और घटना की सूचना संदीप के परिजनों को दी।

परिजन मौके पर पहुंचे और शव को देखकर दहाड़ें मारकर रोने लगे। हादसे की खबर से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि संदीप ने हेलमेट पहना होता तो शायद उसकी जान बच सकती थी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

पडरौना कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इस घटना ने एक बार फिर तेज रफ्तार और हेलमेट की अनदेखी के खतरों को उजागर किया है।

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read