HomeCRIMERoad Accident : ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आकर बाइक सवार एक...

Road Accident : ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आकर बाइक सवार एक की मौत, दूसरा घायल अस्पताल में भर्ती 

Road Accident : ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आकर बाइक सवार एक की मौत, दूसरा घायल अस्पताल में भर्ती

Road Accident: जनपद में कसया के स्थानीय कस्बे के राष्ट्रीय राज्य मार्ग 28 एफ सी आई गोदाम के पास तेज रफ्तार से विपरीत दिशा में आ रही टैक्टर ट्राली वाहन ने मोटर साइकिल सवार व्यक्ति को ठोकर मार दी जिसमें एक की मौत हो गई दूसरा घायल ।

स्थानीय लोगों ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां स्थिति नाजुक देख डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

तुर्कपटी थाना क्षेत्र के गांव भेलया चन्द्रौटा निवासी प्रवीण मणि त्रिपाठी पुत्र जितेंद्र मणि त्रिपाठी उम्र 23 वर्ष शिवम मणि त्रिपाठी पुत्र अरविंद त्रिपाठी उम्र 21 के साथ फाजिलनगर से कसया की तरफ मोटरसाइकिल से जा रहे थे।

जैसे ही वह राष्ट्रीय राज्य मार्ग 28 एफ सी आई गोदाम अमवा गांव के पास पहुंचे थे कि विपरीत दिशा में आ रही टैक्टर ट्राली वाहन ने ठोकर मार दी जिसमें प्रवीण की मौके पर मौत हो गई

वही शिवम घायल हो गया।स्थानीय लोगों ने घायल शिवम को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र फाजिलनगर पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति नाजुक देख डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया

जहां स्थिति काफी गंभीर बनी है पुलिस लाश को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्य वही में लग गई है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read