HomeCRIMERoad Accident :ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार प्रधान पति...

Road Accident :ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार प्रधान पति की घटना स्थल पर हुई मौत

Road Accident :ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार प्रधान पति की घटना स्थल पर हुई मौत

Road Accident: ( कम्प्यूटर जगत ) कुशीनगर जनपद के कप्तानगंज बिजली पावर हाउस के निकट अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से मोटर साइकिल सवार प्रधान पति की घटना स्थल पर दर्दनाक (Road Accident) मौत हो गयी। जबकि बाइक चालक को भी चोटें आईं।

वहीं मौके का फायदा उठाते हुए चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।

कप्तानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बेलभद्र छपरा निवासी वकील सिंह पुत्र शंकर सिंह उम्र 52 बर्ष( जिनकी पत्नी अनीता देवी वर्तमान में ग्राम प्रधान है।)अपने गांव से जगदीश शर्मा के साथ बाइक से कप्तानगंज कुछ विशेष कार्य से आये हुए थे।

लौटते समय कस्बे के बिजली पावर हाउस के निकट हाटा रोड़ के तरफ आर रहीं ट्रक के चपट (Road Accident) में आने प्रधान पति की घटना स्थल पर दर्दनाक मौत हो गई।

सूचना पर पहुंचे कस्बे के चौकी इंचार्ज सर्वेश राय तत्परता दिखाते हुए शव के कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।

वहीं प्रधान पति की दुर्घटना (Road Accident) में मौत की सूचना पर ग्रामीण सहित विकास खण्ड ग्राम प्रधान करीब सैकड़ों लोग घटना स्थल पर इकट्ठा हो गए सबने घटना में शामिल ट्रक को अविलंब गिरफ्त में लेने की बात कहीं।

इस मौके पर मय फोर्स थाना प्रभारी धनवीर सिंह पहुंच कर परिजनों को सांत्वना देते हुए घटना में शामिल ट्रक को अविलंब गिरफ्तार करने का भरोसा दिलाया।

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read