HomeCRIMERoad Accident :अनियंत्रित होकर विपरीत दिशा से आ रही कार ने दो...

Road Accident :अनियंत्रित होकर विपरीत दिशा से आ रही कार ने दो दुकानों को किया क्षतिग्रस्त,दो घायल 

Road Accident :अनियंत्रित होकर विपरीत दिशा से आ रही कार ने दो दुकानों को किया क्षतिग्रस्त,दो घायल

Road Accident: ( कम्प्यूटर जगत ) कुशीनगर ज़नपद के थाना क्षेत्र तमकुहीराज अन्तर्गत के राष्ट्रीय राज मार्ग 28 पर लतवा चट्टी बाजार में पहले से खड़ी ट्रक में विपरीत दिशा से आ रही आर्टिका कार ने अनियंत्रित होकर ठोकर मारते हुए दो दुकानों को क्षतिग्रस्त करते हुए नीचे पलट गई।

वही पलटी कार में दो लोग दब गए। जो स्थानीय लोगों के प्रयास से बाहर निकले। मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने दोनों लोगों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा।

मिली जानकारी के मुताबिक तमकुहीराज के तरफ से आ रही एक कार पहले से राष्ट्रीय राजमार्ग 28 लतवा चट्टी बाजार में खराब हालत में खड़ी थी।

जिसमें उक्त कार अनियंत्रित होकर ठोकर मारते हुए दो दुकानों को क्षतिग्रस्त करते हुए नीचे पलट गई।

जिसमें दो कार सवार दब गए। जब बचाओ-बचाओ की आवाज कार में दबे युवकों ने दिया।

जिससे अगल-बगल के लोगों द्वारा कड़ी मशक्कत कर किसी तरह दोनों युवकों को कार से बाहर निकला। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंचकर घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजवाया।

घायलों की पहचान तमकुहीराज थाना क्षेत्र के बसडिला गुनाकर निवासी राजीव राय, सुरेन्द्र प्रसाद के रूप में बताई जा रही हैं।

 

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read