Saturday, May 2, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeCRIMEPesticides: थाना परिसर में ही कीटनाशक खा कर जान देने की कोशिश,...

Pesticides: थाना परिसर में ही कीटनाशक खा कर जान देने की कोशिश, अस्पताल में भर्ती 

fok-media-samman-samaroh

Pesticides: थाना परिसर में ही कीटनाशक खा कर जान देने की कोशिश, अस्पताल में भर्ती

Pesticides: उप नगर के वार्ड नंबर 6 अनसुईया नगर निवासी एक पीड़िता ने तहरीर पर कार्यवाही न होने से छुब्द हो कर थाना परिसर में ही कीटनाशक खा कर जान देने की कोशिश की है,

परिजनों ने आनन फानन ने रामकोला सी एच सी में भर्ती कराया है जहां उसका इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार रामकोला थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 6 अनसुईया नगर निवासी प्रतिमा देवी पत्नी छोटेलाल गोविन्दराव ने थाना प्रभारी रामकोला को लिखित तहरीर दिया कि 8 जनवरी को सुबह 10 बजे पुरानी रंजिश को लेकर पड़ोसी विश्वनाथ पुत्र हरहंगी,विभूति पुत्र विश्वनाथ व राहुल पुत्र भारती कुशवाहा ने बेरहमी से मारा पीटा है।

रामकोला पुलिस पर तहरीर में नामित लोगों पर कोई कार्यवाही न किए जाने से क्षुब्द हो कर पीड़ित ने पुलिस  पर आरोप लगाते हुए शब्जी पर छिड़काव करने वाला कीटनाशक खा लिया।

तबियत बिगड़ने पर परिजनों ने पीड़िता प्रतिमा देवी को रामकोला सी एच सी में भर्ती कराया जहा उसका इलाज चल रहा है।

पीड़िता के इलाज कर रहे रामकोआ सी एच सी के डॉ.श्याम गुप्ता ने बताया कि शब्जि पर छिड़कने वाला कीटनाशक खाई थी,इस समय उसका हालत ठीक है वह खतरे से बाहर है।

थाना प्रभारी क्राइम संतोष जायसवाल ने बताया कि तहरीर पर अभियोग पंजीकृत कर धारा 151 की कार्यवाही की गई है। कीटनाशक खाने की सूचना नहीं है।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular