HomeCRIMEMurder:अज्ञात बदमाशों ने मंदिर के पुजारी का किया निर्मम हत्या,गांवों में पसरा...

Murder:अज्ञात बदमाशों ने मंदिर के पुजारी का किया निर्मम हत्या,गांवों में पसरा सन्नाटा दहशत में ग्रामीण

Murder:अज्ञात बदमाशों ने मंदिर के पुजारी का किया निर्मम हत्या,गांवों में पसरा सन्नाटा दहशत में ग्रामीण

Murder: ( कम्प्यूटर जगत ) महाकुंभ के प्रथम दिन कुशीनगर जनपद के बरवापट्टी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत अमवाखास टोला कपरधिका गांव स्थित श्री राम जानकी मंदिर के पुजारी साधु बालक दास फलहारी बाबा उम्र 70 वर्ष की रविवार की रात अज्ञात लोगों द्वारा धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर देने का मामला प्रकाश में आया है।

यह घटना रात एक बजे की बतायी जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस उपाधीक्षक ने सी ओ सहित किया घटना स्थल का निरीक्षण दिया आवश्यक निर्देश।

जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह मंदिर के रास्ते गश्त पर पहुंची बरवापट्टी पुलिस ने खून से लथपथ साधु का शव रास्ते पर पड़ा देखा।

                          फाईल फोटो

पुलिस ने साधु को एंबुलेंस से तत्काल दुदही सीएचसी पहुंचाया जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया ।

मौके पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल कर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सुबह जब घटना की जानकारी ग्रामीणों को हुई तो मंदिर परिसर में भारी भीड़ इक्कठा हो गई और ग्रामीण पुलिस कर्मियों को दोषी ठहराते हुए मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे।

ग्रामीणों का आरोप था कि बिना गांव के लोगों को सूचना दिए शव को पुलिस लेकर चली गई और मंदिर परिसर में साधु जहां सोए थे वहां खून से लथपथ था।

जिसको पुलिस वालों ने साक्ष्य को मिटाने के लिए पानी से धुलवा दिया । जिससे ग्रामीण उग्र हो गए । घटना स्थल पर सुबह से ही सीओ तमकुहीराज ,एसिडनल एएसपी,आधा दर्जन थाना की फोर्स मौजूद रही ।

सुबह 10 बजे घटना स्थल पर पहुंचे कुशीनगर पुलिस अधीक्षक संतोष मिश्र ने सभी ग्रामीणों को काफी देर तक समझाया और जल्द की आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्त से सख्त सजा दिलाने की बात कही तब जाकर ग्रामीण माने।

इसी क्रम में घटना की जानकारी पाकर पहुंचे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व विधायक अजय कुमार लल्लू ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग किया।इस घटना को लेकर क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है।

 

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read