HomeCRIMEMotorcycle accident: सौ की स्पीड में जा रही मोटरसाइकिल का हुआ भीषण...

Motorcycle accident: सौ की स्पीड में जा रही मोटरसाइकिल का हुआ भीषण हादसा, मोटरसाइकिल की हुई दो टुकङे

Motorcycle accident: सौ की स्पीड में जा रही मोटरसाइकिल का हुआ भीषण हादसा, मोटरसाइकिल की हुई दो टुकङे

Motorcycle accident: लखनऊ में भीषण सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई। 100 की स्पीड से जा रही KTM बाइक को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक के 2 टुकड़े हो गए।

एक युवक का सिर बुरी तरह से कुचल गया। हुसैनगंज निवासी तीनों युवक देवा से मेला देखकर घर जा रहे थे।

हादसा गुरुवार सुबह करीब 8 बजे चिनहट क्षेत्र के सुगंध लॉन के पास हुआ।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों युवकों को हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने दो को मृत घोषित कर दिया। तीसरे की हालत गंभीर बनी हुई है।

परिजनों को जानकारी दे दी गई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा दिया है।

तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक की रफ्तार तेज थी और किसी ट्रक या बड़े वाहन ने टक्कर मार दी।

इससे बाइक अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गई। तीनों के सिर सहित हाथ और पैरों में गंभीर लगी थी।

राहगीरों ने दी पुलिस को सूचना

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि देवा-माती रोड पर सुबह ट्रैफिक काफी कम था, लेकिन KTM बाइक की स्पीड बहुत ज्यादा थी।

यही वजह रही कि टक्कर लगने के बाद बाइक बेकाबू हो गई और दीवार से जा टकराई, जिससे इनकी मौत हो गई। तीसरे दोस्त की हालत गंभीर बनी हुई है।

देवा से मेला देखकर दोनों लौट रहे थे घर

चिनहट थाना इंस्पेक्टर अश्वनी चतुर्वेदी ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब 8 बजे हमें हादसे की सूचना मिली।

हुसैनगंज निवासी मो. शकील का बेटा बब्बू (30) अपने दोस्त अरशद (25) और कामरान के साथ देवा से मेला देखकर लौट रहा था।

वह चिनहट इलाके के उमंग लॉन के पास पहुंचे थे, इसी दौरान किसी वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

KTM बाइक की रफ्तार तेज थी। जिसकी वजह से बाइक पर कंट्रोल नहीं रहा।

बाइक पास ही दीवार से टकरा गई और तीनों लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े।

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read