HomeCRIMEMisconduct:पांच वर्षीय मासूम के साथ दुराचार का प्रयास,नामजद तहरीर दे कर कार्यवाही...

Misconduct:पांच वर्षीय मासूम के साथ दुराचार का प्रयास,नामजद तहरीर दे कर कार्यवाही की मांग

Misconduct:पांच वर्षीय मासूम के साथ दुराचार का प्रयास,नामजद तहरीर दे कर कार्यवाही की मांग

Misconduct: कुशीनगर जनपद के रामकोला थाना क्षेत्र के एक गांव में अबोध बच्ची के साथ पड़ोस के लड़के द्वारा दुराचार का प्रयास का मामला प्रकाश में आया है

जिससे मानवता शर्मशार हो गई है।बच्ची के पिता ने थाना प्रभारी रामकोला को नामजद तहरीर दे कर कार्यवाही की मांग किया है।

जानकारी के अनुसार रामकोला थाने के एक गांव में बृहस्पतिवार की शाम लगभग चार बजे पांच वर्षीय अबोध बच्ची बगल के घर खेल रही थी

उसी दौरान एक युवक उसको बहला फुसला कर उसके साथ दुराचार करने का प्रयास किया,

उसके बाद बच्ची रोते बिलखते घर पहुंची और अपने मां से बताई की युवक उसके साथ गंदा काम किया है,

बच्ची के गुप्तांग से खून देख मां घबड़ा गई। पीड़ित मासूम बच्ची के पिता ने उसको लेकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया

लेकिन जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने कहा कि पहले स्थानीय थाने में तहरीर दो तब इलाज़ होगी।

पीड़ित मासूम बच्ची के पिता ने जिला अस्पताल से वापस आकर थाना प्रभारी रामकोला को नामजद तहरीर देकर कार्यवाही की मांग किया है।

थाना प्रभारी रामकोला आनंद कुमार गुप्ता ने बताया कि दुराचार के प्रयास का तहरीर मिली है,

मुकदमा पंजीकृत कर पीड़ित बच्ची को डॉक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read