HomeCRIMEलखनऊ: तीन हत्याओं से सनसनी, बैंक कर्मी ने पत्नी और बहन की...

लखनऊ: तीन हत्याओं से सनसनी, बैंक कर्मी ने पत्नी और बहन की हत्या के बाद खुद को मारी गोली

Lucknow Triple Murder: लखनऊ के गोमतीनगर स्थित मिठाईवाला चौराहे पर गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे गोलियों की आवाज से हड़कंप मच गया। यहां एक युवक ने पहले अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या की। इसके बाद उसने अपनी बहन को भी गोली मार दी और आखिर में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

रिलेशनशिप मैनेजर थी पत्नी

जानकारी के मुताबिक, आईसीआईसीआई बैंक की मिठाई वाला चौराहा शाखा में दिव्या मिश्रा रिलेशनशिप मैनेजर के पद पर काम करती थीं। गुरुवार को वह बैंक पहुंची थीं। इसी दौरान उनके पति मानस बाजपेई ने बैंक के बाहर उन्हें गोली मार दी। गोली लगने के बाद दिव्या गंभीर रूप से घायल हो गईं। बताया जा रहा है कि मौके पर ही उनकी मौत हो गई थी।

मानस ने मारी खुद को गोली

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। दिव्या को करीब 1:15 बजे लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। पुलिस इस मामले की जांच कर ही रही थी कि कुछ देर बाद एक और चौंकाने वाली सूचना सामने आई। बताया गया कि पत्नी की हत्या करने के बाद मानस बाजपेई ने अपनी बहन को भी गोली मार दी। उसकी बहन पहले से अवसाद में चल रही थी। बहन की हत्या करने के बाद मानस ने खुद को भी गोली मार ली।

पुलिस कर रही मामले की जांच

एक ही परिवार में तीन मौतों की खबर फैलते ही पूरे लखनऊ में हड़कंप मच गया। पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थलों की जांच की। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर मानस ने अपनी पत्नी, बहन और खुद की जान लेने जैसा कदम क्यों उठाया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। घटना के पीछे की वजह, पारिवारिक विवाद और अन्य पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि घटनाक्रम की पूरी तस्वीर सामने आ सके।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in
Santosh Singh is an author and news content contributor at Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact Samachar Live team at samacharlive.in@gmail.com
- Advertisment -spot_img

Must Read