HomeCRIMELover: हार्ट अटैक से प्रेमी की मौत के बाद पड़ोस में रहने...

Lover: हार्ट अटैक से प्रेमी की मौत के बाद पड़ोस में रहने वाली प्रेमिका ने घर के अंदर लगाई फांसी 

Lover: हार्ट अटैक से प्रेमी की मौत के बाद पड़ोस में रहने वाली प्रेमिका ने घर के अंदर लगाई फांसी

Lover: हमीरपुर में हार्ट अटैक से प्रेमी की कानपुर में मौत के बाद शुक्रवार की सुबह शव आने के कुछ देर बाद पड़ोस में रहने वाली प्रेमिका ने घर के अंदर फांसी लगा ली।

आनन-फानन में परिजन उसे फंदे से उतारकर अस्पताल भागे, जहां डॉक्टरों ने चेकअप के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

भरुआ सुमेरपुर कस्बे के बसंत नगर निवासी 25 वर्षीय पंकज यादव पुत्र मानसिंह को 11 दिसंबर को हार्टअटैक पड़ा था। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया था।

जहां इलाज के दौरान गुरुवार की रात उसकी मौत हो गई। शव शुक्रवार को तड़के घर लाया गया।

जैसे ही इसकी सूचना पंकज की पड़ोस में रहने वाली प्रेमिका 22 वर्षीय आशी उर्फ रोहणी को मिली तो उसने घर के अंदर फांसी लगा ली।

आशी को फंदे पर लटका देखकर परिजनों ने उसे उतारकर अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

बता दें कि बीते करीब 10 माह पूर्व आशी ने पंकज से शादी करने के लिए थाने में जमकर हंगामा किया था। लेकिन पंकज शादीशुदा होने के चलते तैयार नहीं हुआ।

जबकि आशी शादी के लिए अड़ी रही। बाद में परिजनों के दबाव में आकर उसने पंकज के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा भी दर्ज करा दिया था। जमानत के बाद पंकज जेल से छूटा था।

लेकिन दोनों का प्रेम परवान चढ़ता रहा। पंकज अपने पीछे पत्नी पुष्पा उर्फ़ गुड़िया व तीन माह के पुत्र अनमोल को रोता बिलखता छोड़ गया है। अचानक हुई इस घटना से दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।

 

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in
Santosh Singh is an author and news content contributor at Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact Samachar Live team at samacharlive.in@gmail.com
- Advertisment -spot_img

Must Read