HomeCRIMELove Story: दामाद को फोन पर बेटी की बताई करतूत,ससुर की बात...

Love Story: दामाद को फोन पर बेटी की बताई करतूत,ससुर की बात सुनते ही युवक भागते-भागते पहुंच थाने,फिर.. 

Love Story: दामाद को फोन पर बेटी की बताई करतूत,ससुर की बात सुनते ही युवक भागते-भागते पहुंच थाने,फिर..

Love Story: शादी के बार हर घर में पति-पत्नी के बीच छोटी-छोटी बातों पर झगड़े हो जाते हैं।

कई बार ये झगड़ा बड़ा विवाद बन जाता है। यूपी के गाजीपुर जिले से ही कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है लेकिन इस केस ने सभी को हैरानी में डाल दिया।

दरअसल शादी के बाद यहां एक महिला का अपने पति से विवाद होने लगा। कुछ दिन पहले महिला अपने मायके चली गई।

लेकिन, एक दिन महिला के पिता ने दामाद को फोन पर बेटी की करतूत के बारे में बताया। ससुर की बात सुनते ही युवक भागते-भागते थाने पहुंचा पुलिस को पूरी जानकारी दी।

मामला प्रेम-प्रसंग का था। युवक ने बताया कि उसकी पत्नी मायके गई थी,

वहां से किसी के साथ वह फरार हो गई। युवक ने पत्नी को खोजकर लाने की गुहार लगाई।

घटना सैदपुर कोतवाली क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार गाजीपुर के रहने वाले संतोष की शादी 10 साल पहले सैदपुर कोतवाली के परमन्ना चक गांव की एक लड़की के साथ हुई थी।

शादी के कुछ दिन सबकुछ ठीक ठाक चला। इस बीच दोनों से तीन बच्चे भी हुए।

संतोष की पत्नी का किसी से प्रेम-प्रसंग चल रहा था, वह चोरी-छिपे अपने प्रेमी से मिलती भी रहती थी। इस बात की जानकारी संतोष को थी।

संतोष ने अपनी पत्नी को कई बार समझाया भी था, लेकिन वह नहीं मानी और प्रेमी से मुलाकात जारी रखी।

दोनों का प्यार इस कदर गहरा गया कि दोनों ने भागने का प्लान बनाया।

15 दिन पहले संतोष की पत्नी झगड़ाकर करके अपने मायके चली गई।

संतोष को लगा कि वह नाराज है इसलिए मायके चली गई।

कुछ दिन बाद वह वापस आ जाएगी, लेकिन पत्नी के आने के बजाए उसके ससुर का फोन आया।

ससुर ने संतोष को फोन पर बताया कि उसकी बेटी किसी युवक के साथ फरार हो गई।

जानकारी करने पर पता चला कि वह किसी रोशन नाम के युवक के साथ भागी है।

पत्नी के जाने से संतोष के तीनों बच्चे भी परेशान हैं। वह भी अपनी मां को खोज रहे हैं।

इसके बाद संतोष थाने पहुंचा और पुलिस को पूरी बात बताई।

साथ ही संतोष ने रोशन पुत्र बिंदु गोंडा शहरी कोतवाली के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

पुलिस ने मामला दर्ज करके मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

 

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in
Santosh Singh is an author and news content contributor at Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact Samachar Live team at samacharlive.in@gmail.com
- Advertisment -spot_img

Must Read