HomeCRIMElove affair: बालिग होते ही नए साल के दूसरे दिन प्रेमिका को...

love affair: बालिग होते ही नए साल के दूसरे दिन प्रेमिका को घर में देखकर प्रेमी भी रह गया दंग,और फिर…. 

love affair: बालिग होते ही नए साल के दूसरे दिन प्रेमिका को घर में देखकर प्रेमी भी रह गया दंग,और फिर….

love affair: यूपी के कानपुर जिले के घाटमपुर इलाके में प्रेम-प्रसंग का अलग तरह का मामला सामने आया है। यहां एक युवती बालिग होते ही वह अपने प्रेमी के घर जा पहुंची।

नए साल के दूसरे दिन प्रेमिका को घर में देखकर प्रेमी भी दंग रह गया। इसी दौरान प्रेमिका ने शादी का प्रस्ताव रख दिया।

युवती के मुंह से शादी की बात सुनते ही घर वाले हैरान रह गए। लड़की के घर वालों ने शादी को लेकर आनाकानी की तो ग्रामीणों ने पुलिस बुलाई।

पुलिस दोनों को लेकर थाने पहुंची और फेरे डलवाए। मंदिर में फेरे पड़ने के बाद दोनों पति-पत्नी बन गए।

बरईगढ़ गांव निवासी युवती बबली का छह माह पहले रातेपुर गांव के महेश से प्रेम संबंध हो गया था।

दोनों एक दूसरे से मिलते-जुलते थे लेकिन युवती नाबालिग थी, दोनों ने शादी का फैसला किया पर तब युवती की उम्र बाधा थी।

31 दिसंबर को उसकी उम्र 18 साल हुई और दो जनवरी को वह युवक के घर पहुंच गई, जहां उसने युवक के परिजनों के सामने शादी का प्रस्ताव रखा।

पहले परिजन भड़क गए और युवती से विवाद करने लगे लेकिन बाद में ग्रामीण पहुंचे और मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।

पुलिस दोनों को थाने ले आई और दोनों पक्षों से बातचीत शुरू हुई। सहमति होने पर थाने के ही मंदिर में दोनों की शादी करा दी गई।

थाना अध्यक्ष ने बताया कि प्रेमी युगल बालिग थे और एक-दूसरे के साथ रहना चाहते थे इसलिए परिजनों की सहमति से दोनों की शादी करा दी गई है।

वहीं छह माह तक प्रेमी और प्रेमिका उम्र पूरी न होने पर छिप कर बिताए, अब उम्र पूरी होते ही शादी की।

लड़की को डर था कि शादी पहले हुई तो कार्रवाई होगी

साढ़ थाने में जब प्रेमी प्रेमिका की शादी के लिए दोनों पक्षों के बीच समझौता हो रहा था तब युवक के परिजनों ने कुछ दिनों बाद शादी का प्रस्ताव रखा लेकिन लड़की स्वीकार करने को तैयार नहीं थी,

कहना था कि उम्र पूरी न होने से छह माह का इंतजार किया है लेकिन अब वह शादी करेगी।

उसको इस बात की भी जानकारी थी कि अगर बालिग होने के एक दिन पहले भी शादी कर ली तो उस पर कार्यवाही हो जाएगी इसलिए समय पूरा होने पर शादी की जिद पर अड़ी रही।

 

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read