HomeCRIMEHanging: ससुराल पहुंचे युवक की पिटाई,आहत होकर युवक ने अपने घर आकर...

Hanging: ससुराल पहुंचे युवक की पिटाई,आहत होकर युवक ने अपने घर आकर फंदा लगाकर दे दी जान

Hanging: ससुराल पहुंचे युवक की पिटाई,आहत होकर युवक ने अपने घर आकर फंदा लगाकर दे दी जान

Hanging: यूपी के बरेली से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां, पत्नी को लाने ससुराल पहुंचे युवक की पिटाई कर दी गई।

फिर दहेज में दी गई बाइक भी छीन ली। इससे आहत होकर युवक ने अपने घर आकर फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों ने बताया कि एक साल पहले बेटे की शादी हुई थी।

उसकी पत्नी मायके में ही बनी रहती थी। विदा कराने को पंचायत तक करानी पड़ी, जब आई तो जेवर लेकर मायके चली गई थी।

जानिए पुरा मामला

ये मामला मोहनपुर का है। रामकेशन सक्सेना के 25 साल के बेटे रोहित सक्सेना की शादी एक साल पहले कस्बा बंडा के रहने वाली सुधा के साथ हुई थी।

रामकेशन सक्सेना ने बताया कि बेटे रोहित की शादी के बाद बहू अधिकांश मायके में रहती थी। तीन महीने पूर्व बेटा बहू को विदा कराने के लिए ससुराल गया था तो ससुराल वालों ने उसके साथ पिटाई की थी,

जिस पर काफी पंचायत के बाद बहू घर आई थी। इसके बाद फिर से बहू अपने मायके चली गई थी, साथ में जेवरात ले गई। सोमवार को रोहित ससुराल अपनी पत्नी सुधा को लेने गया था।

कहासुनी होने पर बाइक छीन ली और की पिटाई 

आरोप है कि ससुराल वालों ने रोहित से कहासुनी होने पर बाइक छीन ली और पिटाई की। इसके बाद वापस घर लौट आया था।

रात करीब आठ बजे परिजन भोजन करने चले तो बेटे रोहित को बुलाने उसकी मां तारावती गई।

जहां कमरे में कुंडे से चादर के फंदे से रोहित का शव लटक रहा था।

इस मामले में थाना प्रभारी आरके रावत ने बताया कि सूचना के आधार पर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

उधर, झांसी कोतवाली क्षेत्र की शिव परिवार कॉलोनी में एक विवाहित महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई।

सोमवार को हुई इस घटना के बाद ससुराल वालों ने महिला के माता-पिता को बताया कि उनकी बेटी ने आत्महत्या की है।

लेकिन, महिला की पांच साल की बेटी कागज पर स्केच बना कर बताया कि उसके पापा ने ही उसकी मां को गला दबाकर मारा है। इसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पति को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधीक्षक, नगर, ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार शाम शहर कोतवाली क्षेत्र के पंचवटी कॉलोनी में रहने वाली एक महिला ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली।

इस घटना के बाद मायके पक्ष ने हत्या की आशंका व्यक्त करते हुए हंगामा किया था।

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read