spot_img
spot_img
HomeCRIMEHanging: पत्नी को फंदे से लटकता देख पति फंदे से लटकर दे...

Hanging: पत्नी को फंदे से लटकता देख पति फंदे से लटकर दे दी जान

fok-media-samman-samaroh

Hanging: पत्नी को फंदे से लटकता देख पति फंदे से लटकर दे दी जान

Hanging: कुशीनगर के नेबुआ-नौरंगिया थानाक्षेत्र के मोतीछपरा गांव मे शनिवार शाम को दो कमरो मे संदिग्ध परिस्थितियों मे पति पत्नी का शव पंखे से लटकता मिला।

इसकी सूचना परिजनों ने पुलिस को दिया।मौके पर पहुची पुलिस ने शव को पंचनामा कराने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

नेबुआ नौरंगिया थाना के मोतीछपरा गांव निवासी 22 वर्ष अजीत कुमार गौतम अपने पत्नी संगीता के साथ शनिवार शाम 4 बजे के करीब घर पर था और अन्य परिवार के लोग खेत मे गए थे।

उसी दौरान दोनो के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी होने लगी।संगीता अपने कमरे जाकर अंदर से फाटक बंद कर छत के पंखे मे कपडा लगाकर फंदे से लटकने लगी।

पति अजीत काफी शोर मचाया और जब फाटक नही खुला तो बगल के कमरे मे जाकर उसने भी फंदे से लटकर जान दे दिया।

शोर सुनकर अगल बगल के लोग पहुच और खेत गए मां व और पिता को इसकी सूचना दिया।घर पहुचकर दोनो कमरो का पहले फाटक तोडने का प्रयास किया नही टूटने पर दिवार को तोडकर छत के पंखे से लटकता दोनो शवों को निचे उतारा।

उसके बाद किसी ने पुलिस को सूचना दे दिया।प्रभारी निरीक्षक रामसहाय चौहान अपने साथ मयफोर्स के साथ मौके पर पहुचकर पंचनामा कराया और शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इस संबंध मे प्रभारी निरीक्षक रामसहाय चौहान ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कोई कार्रवाई होगा।

 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular