HomeCRIMEGun Shot: सिपाही ने अपनी महिला मित्र को गोली मारकर खुद को...

Gun Shot: सिपाही ने अपनी महिला मित्र को गोली मारकर खुद को भी दाग दी गोली 

Gun Shot: सिपाही ने अपनी महिला मित्र को गोली मारकर खुद को भी दाग दी गोली

Gun Shot: यूपी के हाथरस से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां कोतवाली सदर इलाके में गुरुवार शाम सिपाही ने अपनी महिला मित्र को गोली मारकर खुद को भी गोली दाग दी।

पुलिस ने कमरे का दरवाजा काटकर दोनों को बाहर निकलवाकर अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने सिपाही को मृत घोषित कर दिया, जबकि महिला को आगरा रैफर कर दिया गया।

पुलिस के अनुसार श्याम नगर कॉलोनी निवासी बृजमोहन के मकान में पुलिस लाइन में तैनात कांस्टेबल कुलदीप भाटी किराए पर रहता था।

मूल रूप से गौतम बुद्धनगर निवासी भाटी के कमरे से गुरुवार की शाम गोली चलने की आवाज सुनी तो लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी।

सदर इंस्पेक्टर विजय सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और कमरे के दो दरवाजे तुड़वाकर अंदर घुसे। कमरे के अंदर खून से लथपथ सिपाही फर्श पर नीचे पड़ा था।

वहीं पलंग पर कोतवाली हाथरस जंक्शन के एक गांव की महिला गोली लगने से घायल अवस्था में पड़ी हुई थी।

पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टर ने सिपाही को मृत घोषित कर दिया।

एसपी चिरंजीवनाथ सिन्हा ने घायल महिला से पूछताछ करने के बाद उसे गंभीर हालत में आगरा रेफर करा दिया।

सिपाही के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। बताया जा रहा है कि सिपाही व महिला अच्छे दोस्त थे।

दोनों एक दूसरे के घर भी आते जाते थे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। एसपी ने बताया कि सिपाही कुलदीप की गोली लगने से मौत हो चुकी है।

एक महिला को भी गोली लगी है। सिपाही पुलिस लाइन में तैनात था। दोनों अच्छे दोस्त थे। बाकी अन्य बिन्दुओं पर जांच की जा रही है।

 

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read