HomeCRIMEGang rape: दोस्तों के साथ मिलकर पुर्व प्रेमी ने प्रेमिका के साथ...

Gang rape: दोस्तों के साथ मिलकर पुर्व प्रेमी ने प्रेमिका के साथ किया गैंगरेप, और फिर.. 

Gang rape: दोस्तों के साथ मिलकर पुर्व प्रेमी ने प्रेमिका के साथ किया गैंगरेप, और फिर..

Gang rape: महाराष्ट्र के भिवंडी में एक सनकी आशिक अपनी पूर्व गर्लफ्रेंड से बदला लेने के लिए हैवान बन गया.

आशिक ने अपने 5 दोस्तों के साथ मिलकर एक्स गर्लफ्रेंड को अगवा किया और फिर उनसे युवती का रेप करवाया.

घटना को लेकर भिवंडी पुलिस ने 6 आरोपियों के खिलाफ किडनैपिंग और गैंग रेप कों लेकर केस दर्ज किया है.

इन 6 लोगों में से 4 लोगों ने महिला के साथ दुष्कर्म किया बाकी 2 लोगों ने अपराध करने में इनकी मदद की.

बदला लेने के लिए करवाया रेप

पुलिस के मुताबिक आरोपी और महिला एक ही गांव के रहने वाले हैं.

वहीं इन सभी आरोपियों में से अबतक सिर्फ एक की ही गिरफ्तारी हुई है.

पुलिस का कहना है कि आरोपी और युवती पिछले कुछ सालों से रिलेशनशिप में थे.4 महीने पहले ही दोनों का रिश्ता खत्म हुआ था.

महिला के दूसरे युवक के साथ रिलेशनशिप में आने से पूर्व प्रेमी नाराज था और उसने महिला को सबक सिखाने का प्लान बनाया.

भाई से करवाया कॉल

पुलिस के मुताबिक आरोपी पूर्व प्रेमी ने गुरुवार 20 फरवरी 2025 की रात युवती के भाई को अगवा किया

और उससे अपनी बहन को फोन करके एक जगह पर बुलाने के लिए कहा.

पुलिस के अनुसार युवती ने जब शुक्रवार सुबह 1 बजकर 15 मिनट पर अपने भाई की 15 मिस्ड कॉल्स देखी.

उसने जब भाई को कॉल किया तो उसने युवती से कहा कि उसे तेज बुखार है और वह उससे मिलने के लिए आ जाए.

बारी-बारी से किया दुष्कर्म

यवुती रिक्शे से भाई की ओर से बुलाई गई जगह पर गई जहां पर उसे उसका भाई, पूर्व प्रेमी और उसके कुछ दोस्त दिखे.

आरोपी ने ने युवती के भाई और रिक्शा ड्राईवर को खूब पीटा, जिसके बाद युवती को जबरदस्ती रिक्शे में बैठाकर स्कूल के पीछे की झाड़ी में ले जाया गया.

यहां पर 6 में से 4 लोगों ने बारी-बारी से महिला के साथ दुष्कर्म किया. आरोपी महिला को एक और जगह ले गए और पिकअप वैन में उसके साथ बलात्कार किया.

पुलिस के मुताबिक सभी आरोपियों की उम्र 20-25 साल है. वहीं युवती की उम्र 23 साल है.

 

 

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in
Santosh Singh is an author and news content contributor at Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact Samachar Live team at samacharlive.in@gmail.com
- Advertisment -spot_img

Must Read