HomeCRIMEFemale thief:चैन स्नैचिंग करने वाली महिला गैंग का पुलिस ने किया पर्दाफाश,तीन...

Female thief:चैन स्नैचिंग करने वाली महिला गैंग का पुलिस ने किया पर्दाफाश,तीन महिला चोर गिरफ्तार

Female thief:चैन स्नैचिंग करने वाली महिला गैंग का पुलिस ने किया पर्दाफाश,तीन महिला चोर गिरफ्तार

पुलिस की सक्रियता और सीसी टीवी फुटेज का आधार पर महिला चोर गिरफ्तार,लाखों के आभूषण बरामद

Female thief: जनपद में नूतन वर्ष 2025 के स्वागत के उल्लास में उप नगर में स्थित विश्व दर्शन मंदिर एवं धर्मसमधा मंदिर पर मेले जैसा दृश्य देखने को मिला जिसका लाभ उठा कर चैन स्नैचरों ने दर्जनों महिलाओं के गले से मंगल सूत्र एवं चेन खींच लिए गए।

जानकारी के अनुसार नए साल के पहले दिन बुधवार को रामकोला थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर बगहा निवासी गुड़िया देवी पत्नी प्रमोद कुमार विश्व दर्शन मंदिर पर नए साल में दर्शन करने गई थी,

शाम को लगभग पांच बजे उनको पता चला कि उने गले से सोने के मंगल सूत्र गायब है जिसके बाद बाद वही जोर जोर से रोने लगी,औरत को रोता देख भीड़ लग गई

उसके बाद पता चला कि दर्जनों महिलाओं के मंगल सूत्र और चेन उनके गले से गायब है।

रोती बिलखती महिला रामकोला थाने में तहरीर दी जिस पर रामकोला पुलिस ने थाना प्रभारी आनंद कुमार गुप्ता के नेतृत्व में एस आई दिनेश यादव,करिश्मा यादव,कास्टेबल महिला सीता,कास्टेबल शिवबदन यादव एवं चंदन कुमार ने मेले से तीन महिला चोरों को धर दबोचा जिनके पास से एक मंगल सूत्र सहित लाखों रुपए के चेन बरामद हुआ है।

ग्राम रामपुर बगहा निवासी गुड़िया देवी के तहरीर पर रामकोला थाने में मुकदमा अपराध संख्या 02/25 धारा 304(2)बी एन एस के तहत मंजू देवी(26 वर्ष) पत्नी महेश व सुनीता(30 वर्ष) पत्नी अशोक ग्राम मीरगंज थाना कोतवाली खलीलाबाद जिला संत कबीर नगर,एवं शांति देवी(32 वर्ष) पत्नी विजय ग्राम बढ़वा थाना बखिरा जिला संतकबीर नगर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read