HomeCRIMEEncroachment:अतिक्रमण को लेकर मारपीट की धमकी, थाने में तहरीर देकर न्याय की...

Encroachment:अतिक्रमण को लेकर मारपीट की धमकी, थाने में तहरीर देकर न्याय की लगाई गुहार,जांच में जुटी पुलिस 

Encroachment:अतिक्रमण को लेकर मारपीट की धमकी, थाने में तहरीर देकर न्याय की लगाई गुहार,जांच में जुटी पुलिस

Encroachment: ज़नपद के थाना क्षेत्र नेबुआ नौरंगिया के मिश्रौली में आबादी में मिले पट्टे के भूमि पर बने आवास के रास्ते पर एक पक्ष द्वारा अतिक्रमण करने और मारपीट के धमकी को लेकर पीड़िता थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।

मिश्रौली निवासी राकेश की पत्नी सावित्री देवी ने गांव के आबादी के भूमि पर मिले पट्टे पर अपना आवास बनाया है। घर के बाहर आने जाने वाले सड़क पर एक पक्ष ने अतिक्रमण कर कब्जा जमा रखा है।

ग्रामीणों ने मिलकर दोनों पक्षों के बीच अनेकों बार पंचायत किया लेकिन अतिक्रमण किया पक्ष पंचायत माशनों को तैयार नहीं हुआ।

मामला दो समुदायों के बीच होने के नाते ग्रामीणों ने दोनों पक्ष पर किसी प्रकार का दबाव नहीं बनाया, ताकि किसी प्रकार का विवाद न हो।

पीड़िता ने थाना प्रभारी निरीक्षक को तहरीर देकर सड़क से अतिक्रमण और मारपीट के धमकी को लेकर न्याय की गुहार लगाई है।

थाना प्रभारी निरीक्षक रामसहाय चौहान ने बताया कि मामले में मौके पर जाकर जायजा लेने के बाद दोनों पक्षों को समस्या का समाधान करा दिया जाएगा।

शांति व्यवस्था कायम नहीं होने की स्तिथि में दोषी के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही किया जाएगा।

 

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read