HomeCRIMEEncounter: पुलिस और अपराधियों से हुई मुठभेड़,जवावी फायरिंग में दो तस्कर गोली...

Encounter: पुलिस और अपराधियों से हुई मुठभेड़,जवावी फायरिंग में दो तस्कर गोली लगने से हुए घायल,तीन गिरफतार 

Encounter: पुलिस और अपराधियों से हुई मुठभेड़,जवावी फायरिंग में दो तस्कर गोली लगने से हुए घायल,तीन गिरफतार

Encounter: ( कम्प्यूटर जगत ) ज़नपद में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन एवं पुलिस उप-महानिरीक्षक गोरखपुर रेंज के अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक कुशीनगर संतोष कुमार मिश्रा के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह द्वारा सोमवार को जरिये मुखवीर सूचना मिली कि कोतवाली हाटा क्षेत्रान्तर्गत कुछ शातिर पशु तस्कर ट्रक व पिकप वाहन से एनएच-28 के रास्ते गोवंशीय पशुओ को चोरी छिपे लादकर बिहार प्रदेश ले जा रहे है।

इस सूचना पर तत्काल योजना बनाते हुए पुलिस टीमों का गठन किया गया जिसमें थाना कोतवाली हाटा, थाना तुर्कपट्टी, थाना तरयासुजान व थाना तमकुहीराज की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा थाना तुर्कपट्टी क्षेत्रान्तर्गत कुकुत्था नदी के समीप घाघी पुल के पास घेराबंदी कर चेकिंग आरम्भ कर दी गई ।

चेकिंग के दौरान 

चेकिंग के दौरान एक ट्रक वाहन संख्या यूपी 50 ए टी 9991 व एक पिकप वाहन संख्या बीआर 28 एल 4212 आती दिखाई दी ।

जिसको पुलिस टीम द्वारा रोकने का प्रयास किया गया तो वाहन में सवार कुछ व्यक्तियों द्वारा लक्ष्य साधकर पुलिस टीम पर जान मारने की नियत से फायर किया गया।

जवाबी प्रतिरक्षा में पुलिस टीम द्वारा फायरिंग की गयी, जिसमें दो व्यक्ति घायल हो गए जिनकी पहचान क्रमशः जुम्मन पुत्र जूल्फन निवासी मेहियापार थाना अहिरौला जनपद आजमगढ़ व अंशु पुत्र राजू निवासी अम्बारी थाना फुलपुर जनपद आजमगढ़ के रुप में हुई

तथा एक अन्य साथी भोलू शिल्पकार पुत्र रामजीत निवासी रकबा जलालपुर थाना अहिरौला जनपद आजमगढ़ भागने का प्रयास कर रहा था

दवा ईलाज हेतु पुलिस अभिरक्षा में अस्पताल भेज दिया

जिसको पुलिस टीम द्वारा काम्बिंग के दौरान गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 33 राशि गोवंशी पशु, दो अदद ठोस लकड़ी का गोलाकार ठेहा, रस्सी , दो अदद अवैध तंमचा व 04 अदद जिन्दा कारतूस व 02 अदद खोखा कारतूस आदि बरामद कर लिया।घायल/गिरफ्तार अभियुक्तों को दवा ईलाज हेतु पुलिस अभिरक्षा में अस्पताल भेज दिया ।

उक्त संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक कुशीनगर संतोष कुमार मिश्रा ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि बरामदगी/गिरफ्तारी के आधार पर थाना तुर्कुपट्टी पर अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार करने वाले टीम 

बरामदगी/गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्र0नि0 सुशील शुक्ला थाना कोतवाली हाटा ,प्र0नि0 अमित कुमार शर्मा थाना तमकुहीराज जनपद कुशीनगर मय टीम,प्र0नि0 राजप्रकाश सिंह थाना तरयासुजान जनपद कुशीनगर मय टीम,प्र0नि0 संजय कुमार थाना तुर्कपट्टी जनपद कुशीनगर मय टीम शामिल रहे।

कड़ायी से पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने बताया कि हमलोगो द्वारा छुट्टा घुम रहे गोवंशीय पशुओं को चोरी छिपे वाहनों में बांधकर वाहनों में लादकर बिहार ले जाकर गो-तस्करी का कार्य करते हैं।

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read